चीनी स्मार्टफोन निर्माता Gionee ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Gionee Max Pro लॉन्च कर दिया है. स्मार्टफोन को केवल एक ही वैरिएंट में पेश किया गया है जो कि 3GB रैम और 32GB स्टोरेज है और इसकी कीमत Rs 6,999 रखी गई है. स्मार्टफोन तीन रंगों ब्लै, रेड और रॉयल ब्लू में आया है. स्मार्टफोन की पहली सेल 8 मार्च को रखी गई है.
Gionee Max Pro स्मार्टफोन 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1600x720p है और इसके टॉप पर वॉटर ड्राप नौच भी दिया गया है. जियोनी ने स्मार्टफोन को ऑक्टा-कोर स्प्रीडट्रम 9863A प्रोसेसर के साथ उतारा है और स्टोरेज के लिए फोन में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया गया है. अगर आप स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो बता दें कि माइक्रो SD कार्ड से इसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.
Gionee Max Pro के बैक पर ड्यूल-कैमरा सेटअप दिया गया है. डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह सेंसर मिल है. सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है. कैमरा में स्लो-मो, HDR मोड, टाइम लेप्स आदि को शामिल किया गया है.
Gionee Max Pro में 6000mAh की बैटरी मिल रही है जो रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है और इस फीचर से स्मार्टफोन अन्य डिवाइसेज़ को भी चार्ज आएगा.
डिवाइस का मेजरमेंट 75x165x10mm और वज़न 212 ग्राम है. स्मार्टफोन फेस अनलॉक सपोर्ट करता है और यह ड्यूल सिम सपोर्ट करेगा.