Gionee Max स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है और ब्रांड ने इस साल इस फोन से एंट्री ली है। Gionee Max ओक्टा-कोर प्रॉसेसर, ड्यूल रियर कैमरा और बड़ी बैटरी से लैस है और इसे एंट्री लेवल कीमतों में पेश किया गया है। फोन को सिंगल रैम और स्टोरेज विकल्प में लाया गया है। Gionee Max में थिक बेज़ेल दिए गए हैं और डिस्प्ले के फ्रंट पर छोटा U-शेप्ड नौच दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा रखा गया है।
Gionee Max को 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ लाया गया है और इसकी कीमत Rs 5,999 रखी गई है। फोन को तीन रंगों ब्लैक, रेड और रॉयल ब्लू विकल्पों में पेश किया गया है। Gionee Max को 31 अगस्त से Flipkart पर सेल किया जाएगा।
Gionee Max एंडरोइड 10 पर काम करता है। फोन में 6.1 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसे 2.5D कर्व्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन ओक्टा-कोर Unisoc 9863A SoC द्वारा संचालित है और इसे 2GB रैम के साथ पेयर किया गया है। फोन के बैक पर ड्यूल कैमरा दिया गया है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसके साथ एक डेप्थ सेन्सर दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Gionee Max में 32GB स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और यह रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए Gioneee Max में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लुटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm हैडफोन जैक और माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है।
नोट: हमारा नया रिचार्ज पेज देखने के लिए यहाँ क्लिक करें!