Gionee ने बुधवार को एक नया स्मार्टफोन Gionee F9 Plus Rs 7,690 की कीमत में लॉन्च किया है। यह कम्पनी का करीब सात महीनों बाद लॉन्च हुआ स्मार्टफोन है। Gionee F9 Plus जल्द ही कम्पनी के पार्टनर रिटेलर्स द्वारा सेल किया जाएग और साथ ही बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर भी डिवाइस सेल में आएगा। कम्पनी ने साथ ही एक्सेसरीज़ की एक GBuddy रेंज पेश की है जिसमें वायरलेस हेडहोन्स, वायर्ड हेडफोन्स और पॉवर बैंक्स शामिल हैं।
Gionee के मुताबिक, F9 Plus को दो रंगों में पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन का Price Rs 7,690 है हालांकि अभी GBuddy एक्सेसरीज़ की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।
Specifications की बात करें तो Gionee F9 Plus में 6.26 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक वॉटरड्राप नौच दिया गया है। स्मार्टफोन अननेम्ड ओक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है जो 1.65GHz पर क्लोक्ड है और इसे 3GB रैम के साथ पेयर किया गया है।
स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Gionee F9 Plus में 4,050mAh की बैटरी दी गई है।