हर घंटे मिलेंगे दमदार ऑफर..देखें कब शुरू हो रही Flipkart SASA LELE Sale, सस्ते मिलेंगे महंगे वाले फोन

HIGHLIGHTS

Flipkart की SASA LELE Sale की घोषणा की जा चुकी है।

Flipkart Sale बैंक ऑफर और दमदार डिस्काउंट लेकर आ रही है।

Flipkart Sale में दमदार छूट पर मोबाइल फोन्स खरीदने का मौका मिलेगा।

देश हो या विदेश जो भी लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, वह किसी न किसी सेल का इंतज़ार करते ही रहते हैं। कभी यूजर्स Big Billion Days सेल का इंतज़ार करते हैं तो कभी किसी सीजनल सेल के चक्कर में कुछ खरीदने से दूर ही रहते हैं। अगर आप भी सेल की इस भूलभुलैया का हिस्सा हैं तो आपके लिए जल्द ही एक नए सेल शुरू होने वाली है। इस सेल को Flipkart की SASA LELE Sale 2026 पर देखा जा सकता है। इस सेल की डेट की घोषणा प्लेटफॉर्म की ओर से खुद ही कर दी है। आइए जानते है कि सेल कब शुरू हो रही है, इसमें किन प्रोडक्टस पर दमदार ऑफर मिलेंगे इसके अलावा किस बैंक की ओर से आपको दमदार डिस्काउंट दिया जाने वाला है। आइए सेल की डिटेल्स से लेकर अन्य सभी जानकारी पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

कब शुरू हो रही है Flipkart की SASA LELE Sale 2026?

Flipkart की SASA LELE Sale 9 मई 2026 को सभी के लिए शुरू किया जा रहा है। हालांकि, अगर आप Flipkart Plus के सदस्य हैं तो आपके लिए एक बढ़िया मौका है। आपको इस सेल में भाग लेने के मौका एक दिन पहले ही यानि 8 मई को ही मिलने वाला है। इसका मतलब है कि Flipkart Plus और Flipkart Black के मेम्बर्स के लिए इस सेल में मिलने वाली डील आदि एक दिन पहले ही मिल जाने वाली है। एक दिन का मतलब बड़ा होता है। हालांकि, अगर आप यह सदस्य नहीं हैं तो आपको इस सेल के लाभ 9 मई से लेने का मौका मिलने वाला है।

Flipkart SASA LELE Sale में बैंक ऑफर डिस्काउंट की डिटेल्स

इस सेल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपको SBI credit card से पेमेंट करने पर 10% इंसटेंट डिस्काउंट का लाभ देने वाली है। इसके अलावा इसी कार्ड से अगर आप EMI से लेनदेन करते हैं तो आपको ऐसा करने पर भी आपको डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Flipkart Black members के लिए 15% तक का bank discount और कई exclusive deals भी रखी गई हैं, इनका लाभ भी लिया जा सकता है। इतना ही नहीं, 3000 रुपये या उससे ज्यादा के order और UPI से पेमेंट पर आपको 5% instant discount अलग से दिया जाने वाला है।

किन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी दमदार छूट

Flipkart की SASA LELE Sale 2026 में आपको iPhone से लेकर सैमसंग तक के फोन्स पर दमदार ऑफर मिलने वाला है। इस सेल में कुछ फोन्स पर सबसे उम्दा ऑफर मिलेगा, इनकी डिटेल्स आगे मौजूद हैं।

  • Flipkart SASA LELE Sale 2026 में Apple के iPhone 17 पर दमदार डिस्काउंट दिया जाने वाला है।
  • इसके अलावा Samsung Galaxy S25 को भी डिस्काउंट की लिस्ट में शामिल किया गया है।
  • Asus का Asus ExpertBook P1 भी इस लिस्ट का हिस्सा है।
  • इतना ही नहीं, सेल के दौरान आपको 55 इंच 4K TV आदि भी छूट पर मिलेंगे और
  • 1.5 टन AC भी इस सेल के दौरान सस्ते में खरीदा जा सकेंगे।
  • इसके अलावा भी आपको अन्य बहुत से Premium Products पर भी ऑफर दिया जाने वाला है।

अभी के लिए Flipkart SASA LELE Sale 2026 में कौन सा प्रोडक्ट किस असल प्राइस में मिलेगा, इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले समय में ऐसा हो सकता है कि एक एक करके प्रोडक्टस के प्राइस रिवील कर दिए जाएं।

हर घंटे मिलेंगी नई-नई डील्स

इसी के चलते यह सेल सबसे उम्दा सेल में गिनी जाने वाली है, असल में, इस सेल में आपको हर घंटे नए नए ऑफर और डील मिलने वाली हैं, इसका मतलब है कि अगर इस घंटे आपको एक फोन सस्ते में मिल रहा है तो अगले घंटे हो सकता है कि कोई अन्य डील आपको नजर आने लगे। जानकारी के अनुसार, Flipkart इस बार time-based deals का पूरा calendar लेकर आया है। Double Dhamaka deals रोज update होंगी। Brand Hours शाम 7 से 11 बजे तक चलेंगे। Double Discounts रात 12 से 1, दोपहर 12 से 1, शाम 6 से 7 और रात 9 से 10 बजे तक मिलेंगे। Double Flash Hour सुबह 10 से 11 और दोपहर 3 से 4 बजे तक रहेगा। और Tick Tock Deals में हर घंटे नई डील आने वाली है। इसका मतलब है कि हर दिन आपको नई नई डील मिलने ही वाली है।

अभी Flipkart की SASA LELE Sale 2026 के शुरू होने में कुछ समय बचा है लेकिन आपको इसके लिए अभी से तैयारी कर लेनी चाहिए। अगर आप भी वही शख्स हैं जिसके बारे में हम ऊपर चर्चा कर रहे तो सेल आ चुकी है। आप जिन भी प्रोडक्टस को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हथे आपको एक लिस्ट तैयार कर लेनी चाहिए।

अब जैसे ही सेल आती है, आप देख सकते हैं कि आपकी लिस्ट में जो प्रोडक्ट है वो यहाँ सेल में भी उपलब्ध है तो आपको सेल का लाभ उठाते हुए इस प्रोडक्ट को खरीद लेना चाहिए। इसके अलावा अगर आपके पास SBI Cards भी नहीं हैं तो आपको सेल से पहले ही इसका भी इंतज़ाम कर लेना चाहिए। आप अपने किसी करीबी या दोस्त के कार्ड का भी इस्तेमाल करके खरीदारी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 12000 गिरा इस रियलमी फोन का दाम..खरीदने से पहले जान लें टॉप 5 फीचर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :