ई-कॉमर्स वैबसाइट फ्लिपकार्ट 8 मार्च से 12 मार्च के बीच Smartphone Carnival Sale का आयोजन कर रही है। सेल में कई ब्रांड के स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। मोटोरोला ने पिछले साल लॉन्च किए अपने Moto G 5G पर भारी डिस्काउंट रखा है और आप फोन को कम दाम में खरीद सकते हैं।
मेमोरी की बात करें तो Moto G 5G में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है और इसका दाम 20,999 रुपये है लेकिन अगर आप Flipkart पर चल रही इस सेल में इसे खरीदते हैं तो आप इसे 17,999 रुपये देकर खरीद पाएंगे। फोन को खरीदने पर 2000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है और अगर आप Axis बैंक के कार्ड से इसे खरीदते हैं तो 1000 रुपये का अतिरिक डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
अगर हम इस सबसे सस्ते मोटोरोला के 5G स्मार्टफोन के स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.7-इंच की Max Vision HDR 10 को सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले मिल रही है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन है। इसके अलावा मोटो 5G स्मार्टफोन में आपको 6GB तक की रैम के अलावा क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 750G प्रोसेसर और 128GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। इस स्टोरेज को अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। इस मोबाइल फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो TurboPower 20W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
अगर हम भारत में अभी तक के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन के कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का वाइड-एंगल लेंस और एक 2MP का मैक्रो लेंस मिल रहा है। हालाँकि इस नए अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन में आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है, जो आपको एक होल-पंच में नजर आने वाला है।