Flipkart Mobile Bonanza: फ्लिप्कार्ट पर Flipkart Mobile Bonanza की शुरुआत हो गई है, यह सेल 17 फरवरी से शुरू होकर 21 फरवरी तक चलने वाली है। इस सेल के दौरान आपको फ्लिप्कार्ट पर बेस्ट स्मार्टफोंस पर कुछ बेस्ट ऑफर मिलने वाले हैं। सेल में आपको Samsung Galaxy A50 को मात्र Rs 12,999 में खरीदने का मौक़ा मिलने वाला है, जबकि इसकी असल कीमत लगभग Rs 21,000 के आसपास है। साथ ही आपको बता देते हैं कि अगर आप Axis band के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके इस सेल में कोई स्मार्टफोन खरीदते हैं तो आपको 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलने वाला है।
इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि आप iPhone XS का 64GB मॉडल भी मात्र Rs 54,999 में ही खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असल कीमत Rs 89,990 है। आइये जानते हैं कि आखिर आपको किस मोबाइल फोन पर क्या बढ़िया डील मिल रही हैं। इस लेख में हमने कुछ सबसे शानदार डील्स को ही शामिल किया है, हालाँकि अगर आप इस सेल को काफी करीब से जानना चाहते हैं और हर स्मार्टफोन पर इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट आदि के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।
असल कीमत: Rs 21,000
Flipkart Deal Price: Rs 12,999
Samsung Galaxy A50 के खास स्पेक्स की बात करें तो इसमें आपको Full-HD+ 6.4 इंच Infinity- U (1080×2340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलती है। इस फोन को कंपनी ने 32जीबी और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। सैमसंग का यह पहला फ़ोन है जो in-display fingerprint scanner से लैस है। इसमें आपको 6.4-inch Full HD+ Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है। साथ ही यह फ़ोन Exynos 7 Series 9610 10nm processor के साथ 6GB RAM के साथ आता है और Android Pie पर रन करता है।
आपको बता दें कि फ़ोन में 25-megapixel camera f/1.7 aperture के साथ, Live Focus के लिए 5-megapixel Depth sensor और एक 8-megapixel Ultra Wide lens मौजूद है। इसके साथ ही इसमें आपको 4000mAh बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। फोन में Samsung Pay, Bixby Vision, Bixby Voice, Bixby Home और Bixby Reminder दिया गया है। यहाँ से खरीदें
स्पेक्स की बात करें तो विवो Z1 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है और इसे तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, साथ ही डिवाइस के स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड विकल्प भी मिल रहा है। गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए स्मार्टफोन में एड्रेनो 616 GPU मिल रहा है। Vivo Z1 Pro को स्नैपड्रैगन X15 मॉडेम के साथ पेश किया गया है जो 800Mbps डाउनलोड स्पीड सपोर्ट करता है, यह याद रखें कि इस स्पीड का कोई कनेक्शन इन्टरनेट स्पीड से नहीं रहेगा यह केवल बेहतर कनेक्टीविटी के लिए है।
Vivo Z1 Pro को एंड्राइड 9 पाई पर आधारित फनटच OS 9 पर उतारा गया है और फोन में 6.53 इंच की फुल HD प्लस डिस्प्ले मिल रही है। ऑप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस में तीन बैक कैमरा दिए गए हैं जिसमें एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है और तीसरा 2 मेगापिक्सल का लेंस है। Vivo Z1 Pro में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यहाँ से खरीदें
Honor 9X में 6.59 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले, Kirin 710F SoC और 6GB रैम दी गई है। Honor 9X 16 मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आया है और डिवाइस के बैक पर ट्रिपल कैमरा दिया गया है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। Honor ने घोषणा की है कि डिवाइस में बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए Ultra High ISO को ऐड किया जाएगा।
डिवाइस एंड्राइड 9 के साथ EMUI 9.1 पर काम करता है। जहां तक स्टोरेज की बात है डिवाइस में दो वैरिएंट 64GB और 128GB स्टोरेज वैरिएंट मिल रहे हैं और डिवाइस में डुअल-सिम स्लॉट दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है और फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। डिवाइस को सफायर ब्लू और मिडनाईट ब्लैक विकल्प में लॉन्च किया गया है। यहाँ से खरीदें
Samsung Galaxy S9 और S9+ में मौजूद फीचर्स पर नज़र डालें तो, Galaxy S9 में 5.8-इंच की क्वाड HD+ कर्व्ड सुपर AMOLED डिस्प्ले मौजूद होगी, वहीँ S9+ में 6.2-इंच की क्वाड HD+ कर्व्ड सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। दोनों फोंस IP68 सर्टिफाइड हैं। Galaxy S9 में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, वहीँ S9+ में डुअल रियर कैमरा मौजूद है। दोनों फोंस में सामने की तरफ 8MP का कैमरा मौजूद है।
Galaxy S9 में 4GB रैम के साथ 64GB/128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन उपलब्ध है और इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीँ S9+ में 6GB रैम के साथ 64GB/128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है, इसकी स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400GB तक बढ़ाया जा सकता है। Galaxy S9 में 3000mAh की बैटरी मौजूद है, वहीँ S9+ में 3500mAh की बैटरी दी गई है। दोनों ही फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। यहाँ से खरीदें
हम देख रहे हैं कि एप्पल हर साल अपने एक नए लेटेस्ट आईफोन को लॉन्च करता है। और इन सभी लेटेस्ट iPhones को कंपनी की ओर से एक नए लेटेस्ट एप्पल चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाता है। अगर हम iPhone XS की चर्चा करें तो इसे A12 Bionic प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसे सबसे बड़ा इम्प्रूवमेंट कहा जा सकता है। प्रोसेसर में ही एप्पल ज्यादातर बदलाव करता है। कैमरा क्षमता को इसी कारण अच्छा बनाया जाता है।
जैसा कि हमने आपको बताया है कि लेटेस्ट iPhone XS में एप्पल A12 Bionic चिपसेट को शामिल किया गया है, इस प्रोसेसर में एक नया इमेज सिग्नल प्रोसेसर मौजूद है। जिसके कारण iPhone XS के कैमरा में काफी बदलाव हुए हैं। जैसा कि हमने iPhone X में देखा था, iPhone XS में आपको एक 12-मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और एक 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिल रहा है, इसके अलावा फोन के फ्रंट पर आपको एक 7-मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा मिल रहा है। यहाँ से खरीदें
Realme XT में आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिल रहा है, साथ ही इस कैमरा का या इस सेंसर का साथ देने के लिए इस मोबाइल फोन में अन्य कुछ सेंसर भी मौजूद हैं। इस मोबाइल फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो सेंसर भी मिल रहा है। इस मोबाइल फोन से आप 4K विडियो भी शूट कर सकते हैं। इस मोबाइल फोन में आपको EIS का सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा इसमें आपको कई मोड भी मिल रहे हैं, जिनसे आप फोटोग्राफी को और भी प्रभावी बना सकते हैं। इसके अलावा फोन के फ्रंट पैनल पर आपको एक 16MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिल रहा है। यहाँ से खरीदें
जैसे कि पहले ही कहा जा चुका है कि इस मोबाइल फोन यानी Realme X2 Pro को एक फ्लैगशिप मोबाइल फोन की तरह लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855+ चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको 6.5-इंच की एक Super AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। जो आपको FHD+ रेजोल्यूशन के साथ मिल रही है।
इस मोबाइल फोन में आपको OnePlus 7 Pro, OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro मोबाइल फोंस की तरह ही 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिल रही है। मोबाइल फोन को लिक्विड कुलिंग फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। आपको बता देते है कि इसमें आपको 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। यह 50W VOOC फ़ास्ट (फ़्लैश) चार्जिंग के साथ मिल रही है। यहाँ से खरीदें
इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इसी मोबाइल बोनान्जा के अंतर्गत कुछ फ़्लैश सेल भी होने वाली हैं, जिनका लाभ आप इसी सेल के दौरान उठा सकते हैं। आपको बता देते हैं कि Infinix Hot 8 स्मार्टफोन की फ़्लैश सेल भी इसी दौरान फ्लिप्कार्ट पर होने वाली है, इस मोबाइल फोन को आप बुधवार को दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं, इसके अलावा Poco X2 की सेल भी अगले मंगलवार को होने जा रही है, इस मोबाइल फोन को भी आप दोपहर 12 बजे होने वाली सेल के दौरान खरीद सकते हैं। हालाँकि इतना ही नहीं आपको बता देते हैं कि Realme C3 स्मार्टफोन की सेल तो चल ही रही है, इस मोबाइल फोन को आप मात्र Rs 7,999 की कीमत में खरीद सकते हैं।