Realme X7 Pro 5G फ्लिपकार्ट ले आया धमाका ऑफर, अब इतनी कम कीमत में हो सकता है आपका

HIGHLIGHTS

Realme X7 Pro 5G पर फ्लिपकार्ट दे रहा है गजब डिस्काउंट

केवल 25,999 रुपये में मिल सकता है Realme X7 Pro 5G

फ्लिपकार्ट फ्लैगशिप फेस्ट सेल में पाएं भारी डिस्काउंट

Flipkart Flagship Fest sale की शुरुआत हो गई है और सेल में बहुत से स्मार्टफोंस पर बढ़िया डिस्काउंट मिल रहा है। आज हम Realme X7 Pro 5G पर मिल रहे ऑफर की बात कर रहे हैं जिस पर Rs 4000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। प्रीपेड पेमेंट करने पर आप Rs 3000 तक की छूट पा सकते हैं। इसका मतलब अगर आप पेमेंट पहले कर देते हैं तो आपको यह फोन 29,999 रुपये के बजाय 26,999 रुपये में मिल सकता है। बैंक ऑफर की बात करें तो सिटी बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत (Rs 1000 तक) इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह Realme X7 Pro 5G आपको 25,999 रुपये में ही मिल जाएगा। फोन को आप EMI व नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।

Realme X7 Pro 5G स्पेक्स

Realme X7 Pro में 6.55 इंच की फुल HD+ AMOLED स्क्रीन मिल रही है जिसके फ्रंट पर पंच-होल दिया गया है और इसमें फ्रंट कैमरा मौजूद है। डिस्प्ले को 120Hz की रिफ्रेश रेट और गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। डिस्प्ले के अंदर ही फिंगरप्रिंट रीडर मौजूद है। इसका मेजरमेंट 8.5mm है और इसका वज़न 184 ग्राम है। Realme X7 Pro MediaTek Dimensity 1000+ प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जो ओक्टा-कोर CPU और Mali-G77 GPU के साथ मिल कर काम करता है। फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है।

Realme X7 Pro में क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है जो Sony IMX686 सेन्सर है और दूसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। इसके अलावा, फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेन्सर है। X7 Pro में 4,500mAh की बैटरी मिल रही है जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रियलमी का दावा है कि फोन को 35 मिनट में 0 से 100% चार्ज किया जा सकता है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :