फ्लैगशिप फोंस के लिए Flipkart ने शुरू की नई सेल, इन फोंस पर मिलेगा दमदार ऑफर

HIGHLIGHTS

10 मई से 14 मई तक चलेगी सेल

फ्लिपकार्ट ने फ्लैगशिप फेस्ट का ऐलान किया

फ्लिपकार्ट दे रहा है कई बैंक ऑफर्स

ई-कॉमर्स वैबसाइट Flipkart ने प्रीमियम फोंस फैंस के लिए फ्लैगशिप फेस्ट शुरू किया है। इस दौरान एप्पल, विवो और रियलमी जैसी कंपनियों के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को भारी डिस्काउंट के साथ सेल किया जा रहा है। यह सेल 10 मई से शुरू होकर 14 मई 2021 तक चलने वाली है। छूट के अलावा, वैबसाइट सिटी बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।

केवल इतना ही नहीं, Rs 20000 से महंगा फोन EMI पर खरीदने पर Rs 500 की अतिरिक्त छूट फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन को Rs 48,999 की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह कीमत फोन के 64GB वेरिएंट की है। इसके अलावा, आईफोन 11 के 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत Rs 55,999 है। इसकी EMI Rs 7,840 प्रति माह से शुरू होती है। डिवाइस में 12MP + 12MP का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है और इसके फ्रंट पर 12MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

आईफोन 12 सीरीज पर HDFC बैंक कार्ड्स पर 6000 रुपये तक का इस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। सीरीज़ के सबसे सस्ते फोन iPhone 12 mini को नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है जिसके तहत प्रति माह Rs 11,317 अदा करने होंगे। इसके अलावा, iPhone 12 की नो-कॉस्ट ईएमआई Rs 12,984 प्रति महिना, iPhone 12 pro की नो-कॉस्ट ईएमआई Rs 19,317 प्रति महिना, iPhone 12 Pro Max की नो-कॉस्ट ईएमआई Rs 20,984 प्रति माह है। LG के रोतेटिंग डिस्प्ले वाले फोन LG Wing पर Rs 50000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन में 64MP + 13MP + 12MP का रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, 4000mAh बैटरी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रॉसेसर मौजूद है। फोन में दो डिस्प्ले दी गई हैं।

सेल में Samsung Galaxy F62 पर ICICI कार्ड धारकों को 2500 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, Realme X50 Pro 5G स्मार्टफोन पर Rs 17000 की छूट मिल रही है जिसे Rs 41,999 के बजाए Rs 24,999 में सेल किया जा रहा है। इसके अलावा, Mi 10T सीरीज पर भी HDFC कार्ड धारकों को Rs 2500 तक के इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :