Samsung जल्द ही भारत में अपना नया Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर सकता है। ऑनलाइन रिटेलर Flipkart ने अपनी वैबसाइट पर एक माइक्रोसाइट तैयार की है। माइक्रोसाइट से स्मार्टफोन के कई फीचर्स का पता चला है। Samsung Galaxy S10 में 6.7 इंच की फुल HD+ सुपर AMOLED प्लस इन्फ़िनिटी O डिस्प्ले मिलती है। स्मार्टफोन 6GB रैम/8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 पर काम करता है।
ओप्टिक्स की बात करें तो Samsung Galaxy S10 Lite में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा OIS और f/2.0 अपर्चर के साथ, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेन्सर, 5 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। Galaxy S10 Lite में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है और फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस का वज़न 186 ग्राम है।
एक दिलचस्प बात यह है कि फोन को Snapdragon 855 चिपसेट द्वारा संचालित किया जाएगा। Samsung आमतौर पर भारत में अपने फ्लैगशिप फोंस को एक्सिनोस चिपसेट के साथ लॉन्च करता है और US के बाज़ार में Qualcomm के चिपसेट को शामिल किया जाता है।
यह भी बता देते हैं कि Flipkart पर Samsung Galaxy S10 Lite की माइक्रोसाइट से प्राइस का पता नहीं चला है। सैमसंग CES 2020 के दौरान ही Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite को पेश कर सकती है।