फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़: Rs 6000 से कम कीमत में आप खरीद सकते हैं ये 6 स्मार्टफोंस
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ मोबाइल सेल 21 सितम्बर से शुरू हो रही है और इस लिस्ट में कुछ बजट स्मार्टफोंस भी शामिल हैं जिन्हें आप Rs 6000 से कम कीमत में खरीद सकते हैं.
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल लगभग आ चुकी है और जैसी उम्मीद थी, कंपनी स्मार्टफोंस पर डील्स और डिस्काउंट ऑफर कर रही है. फ्लैगशिप और मिड रेंज डिवाइसेज़ की कीमत में कटौती के साथ कई बजट स्मार्टफोंस की कीमतों में भी कटौती की गई है. यहाँ हम 6 बजट स्मार्टफोंस की बात कर रहे हैं जिन पर 21 सितम्बर से शुरू होने वाली बिग बिलियन डेज़ सेल में भारी छूट दी जा रही है.
Survey
MRP: Rs 6,999
डील प्राइस: Rs 5,999
Moto c plus कंपनी के बजट फोंस रेंज का एक पार्ट है. अन्य Moto डिवाइसेज़ की तरह, यह डिवाइस भी स्टॉक एंड्राइड नूगा ऑफ़र करता है. इसके अलावा इस फोन में 4000mAh की बैटरी और फ्रंट तथा रियर कैमरों के लिए LED फ़्लैश मौजूद है.
MRP: Rs 6,499
डील प्राइस: Rs 4,999
Panasonic P85 में 5 इंच की HD डिस्प्ले और मीडियाटेक MT6735P प्रोसेसर मौजूद है. यह फोन 8MP के रियर कैमरे और 4000mAh की बढ़ी बैटरी के साथ आता है.
MRP: Rs 8,199
डील प्राइस: Rs 5,999
Swipe Elite Sense में 5 इचं की HD डिस्प्ले दी गई है और यह क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 425 प्लेटफार्म से लैस है. इसके अलावा इस फोन में 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है. कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है.
MRP: Rs 5,149
डील प्राइस: Rs 3,999
Xolo era 1x में आपको 5 इंच की HD डिस्प्ले और 8MP का कैमरा मिल रहा है. यह फोन कुछ स्पेशल कैमरा मॉड्स भी ऑफर करता है जैसे, लाइव फ़ोटोज़, स्लो मोशन वीडियो और टाइम-पास लेप्स वीडियो.
MRP: Rs 6,800
डील प्राइस: Rs 4,499
iVoomi Me3 में 5.2 इंच की HD डिस्प्ले और 8MP का फ्रंट और बैक कैमरा मौजूद है. साथ ही इस स्मार्टफोन में 3000mAh की बढ़ी बैटरी दी गई है जो फ़ास्ट चार्जिंग 2.0 सपोर्ट करती है.
MRP: Rs 7,800
डील प्राइस: Rs 5,999
iVoomi Me3s में आपको 5.2 इंच की HD डिस्प्ले मिलती है और यह फोन 3GB रैम और 32GB स्टोरेज से लैस है. इस स्मार्टफोन में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है.
Enjoying writing since 2017... View Full Profile






