जल्द ही अमेज़न इंडिया ओर फ्लिप्कार्ट की ओर से फेस्टिवल सेल्स का आयोजन किया जाने वाला है, अमेज़न इंडिया पर यह सेल 29 सितम्बर से शुरू होने वाली है, और 4 अक्टूबर तक चलने वाली है। इसके अलावा Flipkart की सेल 30 सितम्बर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलने वाली है। अभी कुछ ही समय पहले सामने आया है कि Flipkart कुछ सबसे कम कीमत वाली बेहतरीन डील्स लाने वाला है।
यह आपको हर एक श्रेणी में मिलने वाली है। हालाँकि अब कुछ डिवाइस पर डिस्काउंट का खुलासा किया जा चुका है। आपको बता देते हैं कि इस सेल में आपको Samsung Galaxy S9 Plus, Realme 3 Pro और Redmi Note 7s के अलावा Apple iPhones पर भी डिस्काउंट देने वाला है। हालाँकि अगर आप Flipkart Plus के यूजर्स हैं तो आपको 4 दिन पहले से ही यह सभी डील्स मिल जाने वाली हैं।
Flipkart की ओर से आपको अलग अलग सेगमेंट में बेस्ट डील्स मिलने वाली हैं, जैसे आपको कुछ क्रेजी डील्स मिलने वाली है, स्टील डील और बहुत कुछ आपको मिलने वाला है। आपको बता देते है कि इस सेल में आपको सैमसंग गैलेक्सी S9 Plus मोबाइल फोन मात्र Rs 34,999 की कीमत में क्रेजी डील्स ऑफर के तहत मिलने वाला है।
इसके अलावा अगर आप Realme 3 Pro मोबाइल फोन को आप मात्र Rs 11,999 की कीमत में खरीद सकते हैं। अगर हम अमेज़न इंडिया पर इस लेख को लिखते समय देख रहे हैं तो आपको बता देते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी S9 Plus आपको लगभग Rs 49,900 की कीमत में मिल रहा है। इसके अलावा Realme 3 Pro मोबाइल फोन के 64GB मॉडल को आप Rs 13,999 की कीमत में ले सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप Moto One Vision मोबाइल फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि आप इस मोबाइल फोन को मात्र Rs 14,999 की कीमत में खरीद सकेंगे लेकिन इस समय इसकी कीमत Rs 19,999 है।
हालाँकि इतना ही नहीं आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको Redmi Note 7S मोबाइल फोन पर भी डिस्काउंट मिलने वाला है। हालाँकि आपको बता देते हैं कि आपको यह कितने में मिलने वाला है, इसके बारे में जानकारी Flipkart पर 20 सितम्बर को मिल जाने वाली है। इसके अलावा इस सेल में Redmi 7A, Realme C2, Yu Ace, इनफिनिक्स स्मार्ट 3 Plus आदि स्मार्टफोंस मिलने वाले हैं। इसके अलावा Redmi Note 7 Pro, Realme 5, Vivo Z1 Pro , और Oppo F11 मोबाइल फोंस भी इस सेल का हिस्सा होने वाले हैं। इसके अलावा Pixel 3a, Asus 6Z और Oppo Reno 2 भी इस सेल में आपको कम कीमत में मिलने वाले हैं।