भारतीय बाज़ार में Itel बजट और फीचर फोंस के नाम से जाना जाता रहा है लेकिन आगे ऐसा नहीं होने वाला है, बल्कि अब जल्द कंपनी नई एक्सेसरीज़ को भी पेश करने वाली है। पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं कि कंपनी एक्सेसरीज़ को पेश करने वाली है। कंपनी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किए गए टीज़र से भी इस खबर की पुष्टि हुई है।
टीज़र को देखते हुए कहा जा सकता है कि जल्द ही इन एक्सेसरीज़ को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इन एक्सेसरीज़ में ब्लुटूथ स्पीकर, हैडफोंस और पावर बैंक्स आदि लॉन्च किए जा सकते हैं जो किफ़ायती दाम में उपलब्ध होंगे। नए सेगमेंट में कदम रखने के बाद कंपनी फीचर फोंस और बजट स्मार्टफोंस के साथ ही अन्य प्रोडक्टस पर भी अपनी पकड़ बनाने वाली है।
कंपनी के इतिहास को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि इन एक्सेसरीज़ को किफ़ायती दाम में लॉन्च किया जाएगा जो लोगों को आकर्षित करेगा। Itel पहले ही स्मार्टफोन और फीचर फोन बाज़ार में अपनी जगह बना चुका है। काउंटरपॉइंट और CMR मार्केट रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, आईटेल ने फीचर फोन श्रेणी में 22% मार्केट शेयर के साथ नंबर 1 स्थान प्राप्त किया है।