HMD Global ने पेश किया नया एंट्री-लेवल फोन

HIGHLIGHTS

Nokia C1 का अगला फोन हुआ लॉन्च

Unisoc प्रोसेसर द्वारा है संचालित

HMD Global ने पिछले साल दिसम्बर में अपना Nokia C1 3G स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसे फॉलो करते हुए अब कम्पनी ने नया Nokia C2 4G फोन पेश कर दिया है। Nokia C2 में 5.7-inch की HD+ रेज़ोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। इसे पॉलीकार्बोनेट से बनाया गया है और डिवाइस ब्लैक और सियान कलर में आया है। डिवाइस में एक डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन मिलता है।

फोन में Unisoc प्रोसेसर दिया गया है हालाँकि स्पेक्स शीत से प्रोसेसर के नाम का पता नहीं चला है। यह क्वाड-कोर chipset है जिसकी क्लोक स्पीड 1.4GHz है। फोन में 1GB रैम और 16GB स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 64GB तक बढ़ाया जा सकता है।

HMD Global ने फोन में 5MP f/2.2 का कैमरा दिया गया है जो कि एक LED फ़्लैश के साथ मौजूद है। फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो कि एक LED फ़्लैश के साथ आया है।

Nokia C2 में बड़ी स्क्रीन दी गई है और फोन में 2800mAh की बैटरी दी गई है जबकि C1 में 2500mAh की बैटरी दी गई थी। हालाँकि, डिवाइस में 5V 1A चार्जिंग ही मिल रही है और फोन में रिमूवेबल बैटरी मिलती है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ 4.2, 2.4GHz Wi-Fi, GPS, a माइक्रो USB पोर्ट, a 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो शामिल है। फोन सिंगल और ड्यूल सिम वैरिएंट में आएगा और अफ्रीका, एशिया पेसिफिक और मिडिल ईस्ट में आया है।

Nokia C2 एंड्राइड 9 पाई (गो एडिशन) पर काम करेगा। भविष्य में डिवाइस को नया अपडेट मिल सकता है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :