हम सभी जानते हैं कि Huawei की ओर से चीन में इस वीकेंड अपनी एक Annual Developers Conference का आयोजन किया जाने वाला है। इसी इवेंट के दौरान कंपनी कई प्रोडक्ट्स से पर्दा उठा सकती है। इस कांफ्रेंस में कंपनी यानी Huawei की ओर से कई हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जा सकता है। और इसकी सभी तैयारी भी कंपनी की ओर से की जा चुकी है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर उसके HongMeng OS को भी लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि इतना ही नहीं कंपनी इतने पर ही रुकने वाली नहीं है बल्कि ऐसा भी सामने आ रहा है कि Huawei की ओर से EMUI 10 को भी लॉन्च किया जा सकता है, इस इंटरफ़ेस को कंपनी की ओर से 9 अगस्त को लॉन्च किया जाने वाला है।
EMUI 10 यूजर इंटरफ़ेस का एक नया वर्जन है, हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि इस नए इंटरफ़ेस को आगामी यानी अपकमिंग फोंस यानी Huawei Mate 30 और Huawei Mate 30 Pro में देखा जा सकता है। आमतौर पर देखा जाता है कि कंपनी अपने नए इंटरफ़ेस को नए एंड्राइड OS के साथ लॉन्च करती हैं। हालाँकि अभी तक जैसा कि आप जानते हैं कि इस साल आने वाले एंड्राइड Q के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
इसके अलावा इसका नाम भी अभी तक सामने नहीं आया है। हालाँकि इसके अलावा यह भी है कि अभी तक EMUI 10 के बारे में भी अभी तक ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। हालाँकि इसके लिए हमें ज्यादा इंतज़ार करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इसके बारे में हमें कल ही सभी जानकारी मिलने वाली है। क्योंकि इस इवेंट में मात्र एक ही बचा है, कल इसे आधिकारिक तौर पर Huawei की ओर से पेश कर दिया जाने वाला है।
हालाँकि इसके अलावा अभी तक यह भी जानकारी मौजूद नहीं है कि कंपनी की ओर से इस इवेंट के दौरान आखिर किस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाने वाला है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस इवेंट में Huawei Mate 30 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अभी तक इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है। लेकिन अब देखना होगा कि आखिर आखिर कंपनी इस इवेंट में अपने किस प्रोडक्ट को लॉन्च करती है।
फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!