Call Drop Issue
स्मार्टफोन पूरा दुनिया में ही बेहद उपयोग होने वाली चीज है। मोबाइल फोन जितनी काम की चीज है उतना ही नुकसान भी दे सकता है। थोड़ी सी लापरवाही भी आपके बैंक अकाउंट खाली कर सकती है। स्मार्टफोन को हम हमेशा ही अपने पास रखते हैं लेकिन अगर गलती से भी फोन छूट जाए या खो जाए तो ये काफी भारी पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: भारत में इस कीमत में आएंगे OnePlus के ये तीन नए डिवाइस, 7 फरवरी को उठेगा पर्दा
आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि अगर स्मार्टफोन खो गया है या चोरी हो गया है तो क्या करना चाहिए। इन स्टेप्स को फॉलो कर के आप बड़ी मुस्किल को टाल सकते हैं।
स्मार्टफोन का उपयोग अब हम डिजिटल पेमेंट के लिए करते हैं। यही वजह है कि निजी जानकारी के साथ-साथ वित्तीय जानकारियां भी इस छोटे से गैजेट में सिक्योर होती हैं। इन जानकारियों का लीक हो जाना बड़ी मुसीबत का जरिया बन सकता है। अगर आपका फोन खो जाता है तो सबसे पहले UPI को डिसेबल करें।
अगर आपका UPI डिसेबल हो जाता है तो आपके बैंक अकाउंट से UPI के जरिए पेमेंट नहीं हो सकेगी। UPI को रिलेटेड बैंक से ही डिसेबल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: मात्र ₹5699 में Redmi A1 को बनाएं अपना, देखें कैसे पा सकते हैं धाकड़ डिस्काउंट?