डीटेल ने टॉकिंग फीचर के साथ अपने डी1 टॉकी की पेशकश से उपभोक्ताओं का अनुभव नए मुकाम पर पहुंचाया

HIGHLIGHTS

विश्व का सबसे किफायती फीचर फोन ब्रांड डीटेल ने डीटेल डी1 टॉकी पेश करने की घोषणा की है।

डीटेल ने टॉकिंग फीचर के साथ अपने डी1 टॉकी की पेशकश से उपभोक्ताओं का अनुभव नए मुकाम पर पहुंचाया

विश्व का सबसे किफायती फीचर फोन ब्रांड डीटेल ने डीटेल डी1 टॉकी पेश करने की घोषणा की है। टॉकिंग फीचर वाला यह फोन विशेष तौर पर उन लोगों के लिए मददगार है जो निरक्षर होने के कारण कुछ पढ़ नहीं पाते हैं या जो आंशिक रूप से दृष्टिबाधित होते हैं। महज 699 रुपये कीमत पर उपलब्ध यह नया फोन B2BADDA.COM पर विशेष रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह नया उत्पाद अपने समकक्ष उत्पादों से खास इसलिए है क्योंकि यह अविश्वसनीय मूल्य पर उत्कृष्ट उपभोक्ता अनुभव देने पर केंद्रित है। उपभोक्ता जहां कैमरा, गैलरी, डॉक्युमेंट्स तथा कई अन्य विशेषताओं वाला फोन रखते हैं, वहीं यह फोन मानवीय आवाज में इन फीचर्स को बताता है। इसके अलावा, इस फोन में ‘पैनिक बटन’ और ‘एसओएस अलर्ट’ जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जैसाकि भारत सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी फोन में यह फीचर रखना अनिवार्य कर दिया है। 

Paytm Deals: इन हेडफोंस पर मिल रहे हैं अच्छे डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स

इस उत्पाद की पेशकश के बारे में एस. जी. कॉर्पोरेट मोबिलिटी (डीटेल की मूल कंपनी) के एमडी योगेश भाटिया बताते हैं, “हम अद्वितीय किफायती मूल्य पर अपने उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दृष्टि से नया डीटेल डी1 टॉकी एक कदम आगे है। टॉकिंग फीचर, पैनिक बटन और संगीत के लिए विशेष बटन वाली सुविधाओं से लैस यह फोन विश्व के फीचर फोन की दुनिया में कुछ नए चलन पेश करेगा।” 

ऊपर बताए गए फीचर्स के अलावा डीटेल डी1 टॉकी में पैनिक बटन, एसओएस अलर्ट, डुएल सिम, ब्लूटूथ, डिजिटल कैमरा विद फ्लैश, कॉल ब्लैकलिस्ट, जीपीआरएस वेब ब्राउजर तथा वायरलेस एफएम जैसी कई अन्य सुविधाएं भी शामिल की गई हैं। इसकी एक साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी सुनिश्चित करती है कि उपभोक्ता फोन का इस्तेमाल बड़े निश्चिंत भाव से कर सकें।  

प्रत्येक घर में कनेक्टिविटी सुविधा देने के मकसद से अपने विशेष फोन के जरिये फीचर फोन बाजार में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद इस ब्रांड ने और ज्यादा कड़ी मेहनत शुरू कर दी है ताकि इसके उत्पादों के आनुपातिक मूल्य को तर्कसंगत रखा जा सके।

Paytm Deals: इन हेडफोंस पर मिल रहे हैं अच्छे डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स

इसके अन्य फीचर्स में टॉकिंग फीचर एवं विशेष म्यूजिक बटन, डुएल सिम, ऑटो कॉल रिकॉर्डर, बैटरी 1050 एमएएच, डिजिटल कैमरा, 4 एलईडी फ्लैशलाइट, वीडियो रिकॉर्डर, फोन वाइब्रेटर, वायरलेस एफएम, पावर सेविंग मोड, ऑडियो/वीडियो प्लेयर, कॉल ब्लैकलिस्ट, 16 जीबी एक्सपैंडेबल मेमोरी, एसओएस, डिस्प्ले 4.5 सेमी (1.8), एक साल की वारंटी आदि शामिल हैं।

 

Press Release

Press Release

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo