डीटल ने टीयर 2 और 3 शहरों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए ‘डी1 स्लिम’ फीचर फोन पेश किया

HIGHLIGHTS

यह फीचर फोन वायरलेस एफएम और शेड्यूल्ड रिकॉर्डिंग विकल्प से लैस है।

डीटल ने टीयर 2 और 3 शहरों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए ‘डी1 स्लिम’ फीचर फोन पेश किया

विश्व का सबसे किफायती फीचर फोन ब्रांड डीटल ने आज प्रीमियम कैटेगरी में अपना नया फीचर फोन पेश किया। इस नए डी1 स्लिम में रिफ्लेक्टिव कीबोर्ड हैं जो इसे प्रीमियम लुक और अहसास देता है। महज 1,199 रुपये में उपलब्ध डी1 स्लिम तेजी से बढ़ते ऐसे मोबाइल उपभोक्ता वर्ग की जरूरतों को पूरा करता है, जो अपने मोबाइल फोन में एडवांस्ड फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन कम कीमत चुकाना चाहते हैं। यह नया डिवाइस भारत के पहले हाइब्रिड ई-वितरण प्लेटफाॅर्म B2BADDA.COM पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस फीचर फोन में 2.8” एलसीडी डिस्प्ले (अपने समकक्ष फोन के मुकाबले बड़ा) है। इसे पावरफुल 1500एमएएच बैटरी से संचालित किया गया है। बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए डीटल उपभोक्ताओं को पावर सेविंग मोड का विकल्प भी देती है जिसे लंबे समय तक ‘शून्य’ की दबाकर रखने के बाद एक्टिव किया जा सकता है।

जहां तक इसकी खूबसूरती की बात है तो डी1 स्लिम में एलईडी फ्लैशलाइट के साथ एक डिजिटल फ्रंट और रियर कैमरा लगा हुआ है। यह माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये 16जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज की क्षमता रखता है। बारीकी से डिजाइन किया गया यह फोन कई भारतीय भाषाओं के सपोर्ट, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, कॉल ब्लैकलिस्ट और एक ऑडियो/वीडियो प्लेयर जैसे कई अन्य मनमोहक फीचर से लैस है।

इस फोन में ब्लूटूथ सपोर्ट तथा एसडी कार्ड के जरिये कॉन्टैक्ट को एक्सपोर्ट/इम्पोर्ट करने की भी सुविधा है। फोन में वाइब्रेटर, टॉर्च, साउंड रिकॉर्डर जैसे कई अन्य फीचर भी हैं। इसके फोनबुक में 1000 तक कॉन्टैक्ट रखे जा सकते हैं और आप इसमें 300 तक मैसेज को भी संरक्षित कर सकते हैं। यह नया फीचर फोन तीन अलग-अलग आकर्षक कलर में उपलब्ध है- ब्लू, गोल्ड और रोज गोल्ड।

फोन लॉन्चिंग के मौके पर डीटल  के एमडी योगेश भाटिया ने कहा, “हमने अपना पहला फोन ‘लो कर लो बात’ टैगलाइन के साथ पेश किया था और हमारा लक्ष्य भारत के 40 करोड़ संपर्करहित लोगों का फोन से संपर्क जोड़ना था। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम ऐसे विशेष उत्पाद पेश करते हुए अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को बड़ी शिद्दत से विस्तार दे रहे हैं, जो ग्राहकों की विभिन्न जरूरतों को पूरा कर सके।”

Press Release

Press Release

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo