रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए डीटल ने अपने ग्राहकों के लिए कॉम्बो ऑफर की घोषणा की

HIGHLIGHTS

साल में एक बार मनाए जाने वाले रक्षाबंधन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए डीटल ने अपने ग्राहकों के लिए कॉम्बो ऑफर की घोषणा की

साल में एक बार मनाए जाने वाले रक्षाबंधन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मौके पर बहनें जहां सबसे स्टाइलिश, सबसे खास राखी और रक्षाबंधन कार्ड खरीदने में व्यस्त रहती हैं, वहीं भाई योजना बनाने में जुट जाते हैं कि अपनी बहनों को स्पेशल होने का अहसास दिलाने के लिए वे क्या कर सकते हैं। उनकी इस भावना की कद्र करते हुए डीटल ने 24 अगस्त से 26 अगस्त 2018 के दौरान अपने मोबाइल और एक्सेसरीज पर आकर्षक कॉम्बो ऑफर की घोषणा की है, जो विशेष रूप से डीटल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कंपनी ने अपने सर्वश्रेष्ठ फीचर फोन- डी1 टॉकी, डी1 गोल्ड, डी1 बूम और डी1 स्लीक पर लुभावने ऑफर की घोषणा की है। डीटल डी1 टॉकी की ‘टॉकिंग फीचर’ जहां सबसे लोकप्रिय फीचर है, वहीं डी1 गोल्ड और डी1 स्लीक कंपनी के प्रीमियम कैटेगरी के फीचर फोन हैं। इनमें दो कॉम्बो ऑफर हैं जिनकी कीमत 899 रुपये  है जबकि तीसरे ऑफर की कीमत 1,947 रुपये है।

अपने शानदार और अद्वितीय रेंज के उत्पादों के साथ इन ऑफर के जरिये डीटल प्रत्येक भाई-बहन के लिए रक्षाबंधन के त्योहार को उल्लासपूर्ण और यादगार बनाने का निरंतर प्रयास कर रही है। अपने व्यापक और त्वरित डिलेवरी नेटवर्क से समृद्ध यह पोर्टल इस तरह के आर्डर को मेट्रो शहरों में अगले ही दिन गंतव्य पते पर पहुंचाने का आश्वासन देता है।

इस बारे में डीटल के एमडी योगेश भाटिया बताते हैं, “अपने भाई-बहन के प्रति अगाध प्रेम और लगाव प्रदर्शित करने के लिए रक्षाबंधन से बेहतर कोई अन्य अवसर नहीं हो सकता। इस वर्ष डीटल अपने इन आकर्षक लेकिन किफायती कॉम्बो उपहार विकल्पों के जरिये ग्राहकों के लिए यह त्योहार अधिक यादगार बनाने में मदद करती है। डीटल के फोन सरल लेकिन नवीनीकरण पर केंद्रित हैं, जिससे आप हमेशा अपने प्रियजनों के साथ संपर्क बनाए रख सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “आप अपनी बहन के साथ हमेशा नहीं रह सकते, लेकिन उनके साथ हमेशा रहने का उन्हें अहसास दे सकते हैं। रक्षाबंधन त्योहार के सही मायने को साकार करते हुए डीटल आपको अपनी बहन की ‘हिफाजत’ का तोहफा देता है। हमारे सभी फीचर फोन पैनिक बटन से लैस हैं, जो महिलाओं को चलते-फिरते सुरक्षा सुनिश्चित करता है।”

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo