Redmi Note 8 की कीमत में इजाफा हुआ है, इसका कारण यह बताया जा रहा है कि चीन में सप्लाई चीन कहीं न कहीं बाधित हुई है। आपको बता देते हैं कि चीन में Coronavirus ने प्रकोप मचाया हुआ है, हालाँकि मात्र चीन ही नहीं बल्कि साड़ी दुनिया इस समय इस खतरे से जूझ रही है। अब ऐसे में Xiaomi की ओर से कहा जा रहा है कि चीन में सप्लाई चैन के बाधित होने के कारण ही भारत में Redmi Note 8 की कीमतों में इजाफा हुआ है। इस समय आप इस मोबाइल फोन को अमेज़न इंडिया के माध्यम से खरीद सकते हैं, हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि इसकी कीमतें फिर से वही हो जाने वाली हैं। आपको बता देते हैं कि जहां आप Redmi Note 8 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को मात्र Rs 9,999 की कीमत में खरीद पाते थे, वहीँ अब आप इसे Rs 10,499 की कीमत में ले सकते हैं।
NDTV 360 की एक रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि, “चीन में विस्तारित शटडाउन का हमारी आपूर्ति श्रृंखला पर प्रभाव पड़ने की संभावना है और घटक आपूर्ति की कुल मात्रा पर प्रभाव का खतरा है। हालांकि हम घटकों और कच्चे माल के लिए वैकल्पिक आपूर्ति चैनलों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं, तत्काल प्रभाव यह है कि छोटी आपूर्ति से इन घटकों की कीमतों पर कुछ नकारात्मक दबाव पड़ सकता है। इससे उत्पाद की कीमत में अस्थायी रूप से वृद्धि हुई है।“
Redmi Note 8 के स्पेक्स की बात करें तो कम्पनी ने डिवाइस को 6.3 इंच की फुल HD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और फोन को चार रंगों मूनलाइट वाइट, कॉस्मिक पर्पल, स्पेस ब्लैक और नेप्ट्यून ब्लू विकल्पों में लॉन्च किया गया है। डिवाइस को औरा फ्लूइड डिज़ाइन के साथ उतारा गया है और साथ ही phone को P2i स्प्लैश प्रुफ कोटिंग दी गई है। कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के लेंस हैं। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।
Redmi Note 8 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ लाया गया है जिसे एड्रेनो 610 GPU के साथ पेयर किया गया है और फोन को 4GB तथा 6GB LPDDR4X RAM और 64GB तथा 128GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। फोन में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट मिल रहा है जिसके ज़रिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Redmi Note 8 मोबाइल फोन के बेस वैरिएंट को आप 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ खरीदते हैं तो आपको Rs 10,499 देने होंगे जबकि Realme 5s के 4GB रैम और 64GB मॉडल को Rs 9,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन को 4GB रैम और 128GB मॉडल में Rs 10,999 में खरीद सकते हैं।
Redmi Note 8 के स्पेक्स की बात करें तो कम्पनी ने डिवाइस को 6.3 इंच की फुल HD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और फोन को चार रंगों मूनलाइट वाइट, कॉस्मिक पर्पल, स्पेस ब्लैक और नेप्ट्यून ब्लू विकल्पों में लॉन्च किया गया है। डिवाइस को औरा फ्लूइड डिज़ाइन के साथ उतारा गया है और साथ ही phone को P2i स्प्लैश प्रुफ कोटिंग दी गई है। Realme 5s फोन में आपको एक 6.5-इंच की मिनी ड्राप डिस्प्ले मिल रही है, इस मोबाइल फोन को दो अलग अलग वैरिएंट्स में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 8 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ लाया गया है जिसे एड्रेनो 610 GPU के साथ पेयर किया गया है और Realme 5s फोन में आपको स्नेपड्रैगन 665 चिपसेट मिल रहा है। Device को एंड्राइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6 के साथ लॉन्च किया गया है।
Redmi Note 8 को फोन को 4GB तथा 6GB LPDDR4X RAM और 64GB तथा 128GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। फोन में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट मिल रहा है जिसके ज़रिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। Realme 5s 4GB रैम और 64GB और 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में आता है।
कैमरा की बात करें तो Redmi Note 8 में क्वाड कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के लेंस हैं। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। Realme 5s फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, यह इस कीमत में सबसे सस्ता फोन है जो इस कैमरा के साथ आया है। फोन में फोटो आदि में सुधार करने को लेकर इसमें एक 48MP का कैमरा सेंसर दिया गया है जो GM1 सेंसर है, इसके अलावा यह 6P लेंस और f/1.8 अपर्चर से भी लैस है। 4X की क्लैरिटी भी आपको इस मोबाइल फोन के कैमरा में मिलती है।
Redmi Note 8 में 4000mAh की बैटरी मिलती है जबकि Realme 5s में एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।