Samsung Galaxy S10 Lite को भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया है और पिछले साल डिवाइस का बड़ा वर्जन Galaxy S10 पेश किया गया था। नया वर्जन पुराने का हल्का मॉडल है लेकिन बढ़िया स्पेक्स ऑफर करता है। आज हम दोनों फोंस के बीच एक कम्पेरिज़न कर रहे हैं जिससे आप जान सकते हैं कि दोनों फोंस में कितना अंतर है। और किस फोन पर इन्वेस्ट करना एक सही विकल्प होगा।
सबसे पहले बात करते हैं इसकी बॉडी की, तो S10 Lite में आपको plastic body मिलती है और S10 में आपको glass body मिलती है।
Galaxy S10 में आपको 2K रेज़ोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलती है जबकि S10 Lite आपको full HD display मिलती है। S10 में दी गई display curved है लेकिन S10 lite में फ्लैट डिस्प्ले मिलती है।
अब बात करें दोनों फोंस में उपयोग हुए प्रोसेसर की तो दोनों ही इस मामले में एक जैसे हैं। Galaxy S10 में आपको Exynos 9620 मिलता है और S10 Lite में आपको Qualcomm Snapdragon 855 मिलता है। ये Samsung का पहला ऐसा phone है जिसमें qualcomm का processor आया है।
Camera department में दोनों ही phones में Triple Camera दिया गया है, लेकिन S10 में 16MP + 12 MP और 12 MP कैमरा मिलता है। इनमें 16MP Ultrawide f2.2 aperture के साथ, 12MP wide और 12mp telephoto lens मौजूद है। अब S10 Lite की बात करें तो डिवाइस में भी Triple Camera ही है लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा 48mp का है, उसके अलावा एक ultra-wide lens है और एक macro lens है, जो 4cm की दूरी से photo खींच सकता है और इसका front camera 32 मेगापिक्सल का सेंसर है।
अब S10 Lite के camera में एक बहुत ज़बरदस्त mechanism add किया गया है। यह पहला ऐसा smartphone है जिसमें camera को एक gimbal के अंदर fit करके smartphone में set किया गया है। यानि कि अगर आप इससे video बनाते हैं तो आपको इसका output बहुत ज्यादा जबरदस्त मिलेगा। आपकी वीडियो की stability बहुत ज्यादा अच्छी होगी। क्योंकि steady video shoot का ये feature software based नहीं बल्कि hardware based है।
दोनों ही फोन में ही आपको 8GB रैम मिलती है S10 में आपको 128GB storage मिलती है, लेकिन S10 Lite में आपको 128GB के अलावा एक और option मिलता है आप 512GB storage वाला फोन भी ले सकते हैं।
इसके अलावा आपको S10 Lite में game booster भी मिलता है। दोनों ही smartphones S10 और S10 Lite में in-display fingerprint sensor दिया गया है।
एक और चीज है जो आपको S10 lite में S10 से बहुत ज्यादा अच्छी मिलती है वो है बैटरी। S10 में 3400mAh battery है लेकिन S10 Lite में 4500mAh battery है। वहीं S10 में आपको 15W का charger मिलता है और S10 lite में आपको box में 18W का charger मिलता है। इसके अलावा, S10 में आपको fast charging support नहीं मिलता, और S10 Lite में आपको fast charging का option मिलता है जो 45W चार्ज support करता है।