OPPO A53s 5G को इंडिया में OPPO A53 5G की ही पीढ़ी के नए मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। हालाँकि आपको बता देते है कि OPPO A53 5G को इंडिया में दिसम्बर में पिछले साल लॉन्च किया गया था। OPPO A53s 5G मोबाइल फोन में आपको एक नौच डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको स्लिम बेजल्स के साथ काफी थिक चिन भी मिल रही है। फोन में आपको एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। यहाँ आपको बता देते है कि OPPO A53s 5G में आपको दो अलग अलग रैम और कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। फोन में आपको MediaTek DImensity 700 SoC भी मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं आपको फोन में एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।
OPPO A53s 5G को इंडिया में Rs 14,990 के प्राइस में यानी शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, इस कीमत में आपको एक 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल मिल रहा है, हालाँकि फोन में आपको एक अन्य मॉडल के तौर पर एक 8GB रैम और 128GB स्टोरेज भी मिल रहा है, जो आपको Rs 16,990 में मिल सकता है। फोन में आपको क्रिस्टल ब्लू और इंक ब्लैक रंग वाले ऑप्शन मिल रहे हैं। OPPO A53s 5G को सेल के लिए 2 मई को दोपहर 12PM पर Flipkart पर लाया जाने वाला है।
OPPO A53s 5G पर मिल रहे कुछ ऑफर्स और डिस्काउंट अगर आप इस मोबाइल फोन यानी OPPO A53s 5G लेना चाहते हैं तो आप इसे 2 मई को खरीद सकते हैं। हालाँकि इस मोबाइल फोन पर आपको कुछ ऑफर्स और डिस्काउंट आदि भी मिल रहे हैं। फोन को लेने पर आपको 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट यानी लगभग 1200 रुपये का डिस्काउंट HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट EMI के अलावा Debit Card के नॉन-EMI लेनदेन पर मिल रहा है। हालाँकि आपको फ्लिप्कार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसदी का अनलिमिटेड कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा आपको HDFC Bank Mastercard Credit Card पर पहली दफा लेनदेन करने पर 10 फीसदी का ऑफ मिल रहा है।
यह मोबाइल फोन यानी OPPO A53s 5G को एंड्राइड 11 के साथ लॉन्च किया गया है, फोन में आपको एक 6.52-इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है, फोन में आपको 60Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है। फोन में आपको मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर मिल रहा है, फोन में आपको 8GB तक की रैम और 128GB स्टोरेज मिल रही है, जो आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि OPPO A53s 5G में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, फोन में आपको एक 13MP का प्राइमरी सेनोस्र मिल रहा है, फोन में आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है, और इसमें आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस भी मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर आपको एक 8MP का सेंसर मिल रहा है, जो आपको फोन में मौजूद नौच पर मिल रहा है। इस मोबाइल फोन यानि OPPO A53s 5G में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।