CES 2020: Samsung Galaxy Note 10 Lite, Galaxy S10 Lite को अगले महीने किया जाएगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

CES 2020 के दौरान पेश किए जाएंगे डिवाइस

7 जनवरी से शुरू होगा इवेंट

Samsung Galaxy Note 10 Lite और Galaxy S10 Lite से जुड़े कई लीक्स सामने आ रहे हैं और अफवाहें आ रही हैं कि इन फोंस को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। नई रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy Note 10 और Galaxy S10 Lite को CES 2020 के दौरान पेश किया जाएगा जो कि 7 जनवरी 2020 को शुरू होगा। इससे पहले भी इन फोंस को जनवरी में लॉन्च करने की ख़बरें सामने आ चुकी हैं।

Korean Herald की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Galaxy Note 10 Lite और Galaxy S10 Lite को CES 2020 में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि यह ख़बर किसी इंसाइडर सोर्स के ज़रिए आई है इसलिए इस ख़बर को पूरी तरह सही नहीं माना जा सकता है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite में 6.7 इंच की फुल HD+ HDR AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी और इसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा तथा डिस्प्ले पर एक पंच-होल भी मिलेगा। डिवाइस एक्सिनोस 9810 SoC द्वारा संचालित होगा जिसे 6GB रैम और 128GB UFS स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। फोन में ट्रिपल रियर कमेरा मिलेगा जिसमें एक 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर और तीसरा 12 मेगापिक्सल का टेलेफोटो लेंस होगा जो 2x ऑप्टिकल जूम के साथ आएगा। डिवाइस के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। डिवाइस में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी जो 25W सैमसंग की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Samsung Galaxy S10 Lite में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा और यह सुपर AMOLED डिस्प्ले 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगी। डिवाइस स्नैपड्रैगन 855 SoC द्वारा संचालित होगा जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। Galaxy S10 Lite में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा जिसे 12 के अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर और 5 मेगापिक्सल के मैक्रो स्नैपर से पेयर किया जाएगा। डिवाइस के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। आगामी फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी जिसे 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :