यूं तो बाज़ार में आजकल सस्ते-सस्ते स्मार्टफोंस उपलब्ध हैं लेकिन अक्सर ऐसा होता है जो स्मार्टफोन हमें चाहिए होता है उसे हम बजट की कमी के कारण नहीं खरीद पाते हैं लेकिन अगर वही फोन सेकंड हैंड तौर पर हमें मिल जाए तो हमे उसे नहीं छोड़ते हैं। ऐसे बहुत से कारण हो सकते हैं जब हमें कोई पुराना फोन खरीदा हो। लेकिन आपको बता दें कि यूज्ड फोन खरीदने से पहले बहुत सी बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है। अगर इन बातों का ख्याल न किया जाए तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं।
कोई भी पुराना फोन खरीदते समय केवल उसके डिज़ाइन पर ही ध्यान न दें बल्कि कम से कम इसे 15 मिनट तक चला कर देखें। फोन उपयोग करने से आपको एहसास हो जाएगा कि यह कितना फास्ट है या हैंग की समस्या तो नहीं है। इसके अलावा, बैटरी क्षमता और परफॉर्मेंस का भी पता चल जाएगा।
सेकंड हैंड फोन खरीदते समय फोन के सभी पॉर्ट्स को चैक कर लें। कभी-कभी लोग फोन का पोर्ट खराब होने के कारण फोन को बेच देते हैं इसलिए फोन खरीदने से पहले चार्जिंग पोर्ट, हैडफोन जैक आदि को चेक कर लें।
यूज्ड फोन खरीदते समय फोन हाथ में आए बिना ऑनलाइन पेमेंट न करें। बेहतर होगा कि फोन अपने हाथ में आ जाने पर ही कैश या ऑनलाइन पेमेंट कर दें।
पुराना फोन खरीदते समय एक बात का खास ध्यान रखें वो है IMEI नंबर। फोन खरीदने से पहले इसे बिल से मैच करना ज़रूरी है। IMEI नंबर चैक करने के लिए फोन +#06# डायल करें। इस तरह स्क्रीन पर नंबर लिखा आ जाएगा।