Motorola Edge 30 इस समय फ्लिपकार्ट पर अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। यह मिड-रेंज फोन पिछले साल भारत में Moto Edge 30 Pro के टोंन्ड डाउन वर्जन के तौर पर लॉन्च हुआ था। आइए देखते हैं ई-कॉमर्स कंपनी इस स्मार्टफोन पर कौन से ऑफर्स पेश कर रही है।
Motorola Edge 30 को फ्लिपकार्ट से Rs 24,999 में खरीदा जा सकता है। यह कीमत डिवाइस के 6GB + 128GB और 8GB + 128GB दोनों वेरिएंट्स पर लागू होती है। स्मार्टफोन का बेस मॉडल भारत में Rs 27,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ था। डिस्काउंट के अलावा Edge 30 पर और भी ऑफर्स का लाभ उठाया जा सकता है। इन ऑफर्स में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक, एक्सचेंज डील और EMI ऑप्शंस शामिल हैं।
यह मोटोरोला फोन 6.7-इंच pOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 144hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसके अलावा डिवाइस स्नैपड्रैगन 778+ 5G प्रोसेसर से लैस है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें 50MP प्राइमरी और मैक्रो सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रावाइड एंगल लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रन्ट कैमरा दिया गया है। इसमें 4,020mAh बैटरी मिल रही है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
एक साल पुराना होने के बावजूद भी Motorola Edge 30 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए अच्छे खासे स्पेसिफिकेशन्स ऑफर करता है। यह दिखने में भी एक अच्छा स्मार्टफोन है और सबसे पतले 5G फोंस में से एक है। यह Snapdragon 778+ 5G के साथ आने वाले सबसे सस्ते फोंस में भी गिना जाता है और Nothing Phone (1) से काफी सस्ता भी है। इस आधार पर यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।