Smartphones under Rs 10000: कम बजट में भी ये फोंस ऑफर करते हैं ज़बरदस्त कैमरा,

HIGHLIGHTS

Redmi, Realme के फोंस हैं शामिल

मात्र Rs 10000 में ये फोंस ऑफर करते हैं बेहतरीन कैमरा

बजट सेगमेंट में भी इन फोंस का कैमरा नहीं करेगा निराश

हर स्मार्टफोन यूजर की अपने फोन से एक अलग डिमांड होती है जैसे कोई उसे अपने गेमिंग डिवाइस की तरह इस्तेमाल करना चाहता है तो कोई केवल कॉल तक ही अपने मोबाइल फोन से दोस्ती रखता है। लेकिन कैमरा के दीवानों की तो कमी नहीं है। हम में से लगभग हर यूजर अपने स्मार्टफोन में बेस्ट कैमरा चाहते हैं जिससे ली गई तस्वीरों को हम सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के तारीफ़ें बटोर सकें। ऐसे में अगर आपका बजट कम हो तो भी भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार आपको निराश नहीं होने देगा। मैं आज आपको बेहद सस्ते बेस्ट कैमरा स्मार्टफोंस के बारे में बता रही हूँ जो आपको Rs 10000 या उससे भी कम में मिल जाएंगे।

Redmi 9 Prime

Xiaomi Redmi 9 Prime में 6.53 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। डिस्प्ले के टॉप पर एक वॉटर ड्रॉप नौच दिया गया है जिसमें एक सेल्फी कैमरा को रखा गया है। स्क्रीन को गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है और फोन नए ओरा 360 डिज़ाइन के साथ रिपल टेक्सचर दिया गया है और इसका वज़न 198 ग्राम है। फोन को चार रंगों स्पेस ब्लू मिंट ग्रीन, सन राइज फ्लेयर और मैट ब्लैक कलर में उतारा गया है।

Realme Narzo 20A

Realme Narzo 20A में 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है और डिस्प्ले के टॉप पर वॉटरड्रॉप नौच दिया गया है और डिस्प्ले को गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन की मोटाई 8.9mm और वज़न 195 ग्राम है।Narzo 20A क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और इसे 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज दिया गया है। फोन Realme UI पर काम करता है और एंडरोइड 10 पर काम करता है। फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Redmi 9

Redmi 9 में 6.53 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक नौच दिया गया है। स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G35 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और यह हाइपर इंजिन गेम तकनीक के साथ काम करता है। फोन के बैक पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर्स में AI सीन डिटेक्शन, AI सेल्फी, पोर्ट्रेट मोड और प्रो मोड शामिल है।

Poco C3

Xiaomi Poco C3 में 6.53 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल रेहगा और इसके टॉप पर वॉटरड्रॉप नौच मिलेगा जो इसे 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो ऑफर करने में मदद करेगा। फोन को ड्यूल टोन फिनिश दिया जाएगा और डिवाइस आर्कटिक ब्लू, मैट ब्लैक और लाईं ग्रीन विकल्प में लाया जाएगा। C3 का मेजरमेंट 9 mm है और इसका वज़न 196 ग्राम है।

Poco C3 मीडियाटेक हीलियो G35 चिपसेट द्वारा संचालित होगा जो कि ओक्टा-कोर CPU और PowerVR GE8320 ग्राफिक्स के साथ काम करेगा। फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह लेटेस्ट MIUI 12 पर काम करता है जो एंडरोइड 10 पर आधारित है और डार्क मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Realme Narzo 10A

एंट्री लेवल Narzo 10A मैट फिनिश के साथ आया है और ब्लू और व्हाइट रंग में उपलब्ध है। फोन को 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ उतारा गया है और फोन को वॉटर ड्रॉप नौच के साथ लाया गया है जिसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा रखा गया है। डिवाइस को गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

Realme Narzo 10A मीडियाटेक हीलियो G70 चिपसेट द्वारा संचालित है जो ओक्टा-कोर प्रॉसेसर है और इसे Mali-G52 ग्राफिक्स के साथ पेयर किया गया है। फोन में 3GB रैम और 64GB स्टोरेज शामिल है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस Android 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :