एक समय में मल्टीपल कैमरा सेंसर को फ्लैगशिप फोंस में ही देखा जाता था लेकिन अब बजट फोंस से लेकर मिड-रेंज फोंस में भी मल्टीपल कैमरा सेंसर मिल जाता है. आपको 8,000 रुपये तक के बजट में भी ड्यूल कैमरा स्मार्टफोंस और ट्रिपल कैमरा स्मार्टफोंस मिल जाते हैं. हम आपको बजट सेगमेंट में मिलने वाले कुछ बेस्ट ड्यूल कैमरा स्मार्टफोंस के बारे में बता रहे हैं जो आपको पसंद आ सकते हैं.
Micromax IN Note 1 में 6.7 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक पंच होल कैमरा मौजूद है। Micromax In 1b में 6.52 इंच की डिस्प्ले मिल रही है जो 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो वाली HD+ डिस्प्ले है। स्क्रीन पर एक छोटा वॉटरड्रॉप नौच दिया गया है जिसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा को जगह दी गई है।
IN Note 1 में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है जो 48MP का मुख्य कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेन्सर है। अगर फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेल्फी कैमरा भी शामिल है। IN 1b के कैमरा सेटअप की बात करें तो यह 13MP+5MP का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है और फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
Xiaomi Poco C3 में 6.53 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल रेहगा और इसके टॉप पर वॉटरड्रॉप नौच मिलेगा जो इसे 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो ऑफर करने में मदद करेगा। फोन को ड्यूल टोन फिनिश दिया जाएगा और डिवाइस आर्कटिक ब्लू, मैट ब्लैक और लाईं ग्रीन विकल्प में लाया जाएगा। C3 का मेजरमेंट 9 mm है और इसका वज़न 196 ग्राम है।
Poco C3 मीडियाटेक हीलियो G35 चिपसेट द्वारा संचालित होगा जो कि ओक्टा-कोर CPU और PowerVR GE8320 ग्राफिक्स के साथ काम करेगा। फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह लेटेस्ट MIUI 12 पर काम करता है जो एंडरोइड 10 पर आधारित है और डार्क मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है।
Samsung के इस फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
फोन में 6.5 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है और यह मीडियाटेक एमटीT6739 प्रोसेसर तथा 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मिल रहा है. फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी मिल रही है.
Realme C11 स्मार्टफोन में Realme UI के साथ एंड्राइड 10 की सपोर्ट मिल रही है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.5-इंच की स्क्रीन HD+ भी मिलने वाली है, यह एक मिनी ड्राप डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन यानी Realme C11 एक ड्यूल नैनो सिम के साथ चलने वाला स्मार्टफोन है। हालांकि इसमें आपको Octa-core MediaTek Helio G35 प्रोसेसर मिल रहा है, जो आपको 2GB की LPDDR4X रैम के साथ मिल रहा है।