Asus अपने Zenfone 6 (6Z) स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है। अपडेट में लेटेस्ट एंड्राइड सिक्योरिटी पैच और कई नए फीचर्स और इम्प्रूवमेंट को शामिल किया गया है। Asus ग्लोबली Zenfone 6 यूज़र्स के लिए Zenfone 6 स्मार्टफोन 16.1220.1908.189 सॉफ्टवेयर जारी कर चुका है। यह अपडेट अगस्त 2019 के एंड्राइड सिक्योरिटी पैच को शामिल किया गया है और साथ ही कुछ नए फीचर्स भी मिल रहे हैं।
चेंजलोग से पता चलता है, कि Zenfone 6 का अपडेट ऑडियो पैरामीटर और क्वालिटी, जनरल सिस्टम और ऐप स्टेबिलिटी, ट्रांसलेशन स्ट्रिंग्स और विडियो कॉल ट्यूनिंग पैरामीटर शामिल है। अब यह स्मार्ट-की में 18 से अधिक सेटिंग्स सपोर्ट करता है।
आधिकारिक चेंजलोग में सभी बदलाव को मेंशन नहीं किया गया है। ये जानकारी XDA-Developers के हवाले से सामने आई है। यूज़र्स स्मार्ट की, को कस्टमाइज़ कर सकते हैं जो केवल गूगल असिस्टेंट को ट्रिगर करने के काम आता था। Zenfone 6 को अपडेट होने के बाद आप हॉट्सपॉट, ब्लूटूथ, कॉल्स, कैलकुलेटर ओपन, फाइल मैनेजर, गैलरी, कैमरा या क्लोक को हार्डवेयर बटन से एक्सेस कर सकते हैं। आखिर में, इसका उपयोग कॉल्स आंसर करने या स्लार्म स्नूज़ करने के लिए कहा जा सकता है।
अन्य बदलावों में कैमरा ऐप में बिल्ट-इन गूगल लेंस बटन शामिल है जो व्यूफाइंडर के दाईं ओर मौजूद है। अपडेट में कॉल वोल्यूम को ऑप्टीमाइज़ करने का विकल्प भी मिलने वाला है। इस विकल्प के ज़रिए यूज़र्स कॉल वोल्यूम को प्रीसेट कर सकते हैं जिससे कॉल रिसीव करते समय बार-बार वोल्यूम को एडजस्ट न करना पड़े।