असुस ने अपने Zenfone 6 स्मार्टफोन को पेश करने के समय वादा किया था कि फोन को एंड्राइड Q और एंड्राइड R का अपडेट किया जाएगा। अभी फोन के लिए एंड्राइड Q बीटा जारी कर दिया है।
बीटा टेस्टर्स अब से 24 नवम्बर तक अप्लाई कर सकते हैं और इसके बाद स्टेबल अपडेट रिलीज़ किया जाएगा। जो यूज़र्स चुने जाते हैं उन्हें एंड्राइड Q का लेटेस्ट बीटा OTA अपडेट के रूप में मिलेगा। ASUS ने यह भी पुष्टि की है कि आने वाले दिनों में दक्षिण अमेरिका में भी Zenfone 6 को लॉन्च किया जाएगा। यह ऐलान ट्विटर पर किया गया है।
Asus ZenFone 6 में आपको 6.4 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है और यह 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो तथा 92 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है। यह स्मार्टफोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC द्वारा संचालित है जिसे 8GB रैम और एड्रेनो 640 GPU के साथ पेयर किया गया है।
जहां तक कैमरा की बात है फोन के बैक पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.79 है और यह डुअल LED फ़्लैश के साथ पेयर्ड है वहीं सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है।
असुस के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट करती है। डिवाइस में डुअल स्पीकर, डुअल स्मार्ट एम्पलीफायर और 3.5mm ऑडियो जैक भी मिल रहा है। फोन में 256GB का UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड की सहायता से 2TB तक बढ़ा सकते हैं।