Asus ROG भारत में गेमिंग फोंस के बीच एक मुख्य सीरीज़ है जिसके तहत ताईवानी कम्पनी 10 मार्च को ROG Phone 5 भारत में लॉन्च करेगी. यह गेमिंग फोन Asus ROG Phone 3 के बाद सीरीज़ का अगला गेमिंग डिवाइस होगा. ROG Phone 3 साल 2020 का बेस्ट गेमिंग फोन रहा है.
ROG ने यह भी खुलासा किया है कि ब्रांड नए स्मार्टफोन के साथ ही नई गेमिंग एक्सेसरीज भी लॉन्च कर सकता है. यह लॉन्च 10 मार्च को शाम 4:15 पर शुरू होगा. अब तक सामने आए लीक्स के मुताबिक, Asus ROG Phone 5 को 6.78 इंच डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा. यह एक AMOLED डिस्प्ले होगी जो हाई रिफ्रेश रेट और हाई टच सैंपलिंग सपोर्ट करेगी.
ROG Phone 5 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट द्वारा संचालित होगा. ROG Phone 3 की तरह यह फोन भी मल्टीपल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा और गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह 16GB रैम तक आ सकता है. फोन को 512GB UFS 3.1 तक स्टोरेज दिया जाएगा. कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटआप मिलेगा जिसमें 64MP का मुख्य कैमरा सेंसर होगा और इसके साथ दो अन्य सेंसर भी रखे जाएंगे. DxOmark के हाला ही में आए लीक से यह संकेत भी मिले हैं कि फोन में फ्रंट-फेसिंग स्टीरियो स्पीकर सेटअप रखा जाएगा.
Asus ROG Phone 5 को क्लासिक ROG फोन जैसा डिज़ाइन दिया जा सकता है जैसे एयर ट्रिगर बटन, ट्विन USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट्स, रूमर्स में रहा कस्टमाईज़ेबेल की और फोन के बैक पर नया LED सेटअप RGB लाइटिंग ROG लोगो को रिप्लेस कर सकता है. आसुस कुछ नई गेमिंग एक्सेसरीज भी लॉन्च कर सकता है.
Asus ROG Phone 5 को भारत में फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा. ई-कॉमर्स साइट ने फोन के लिए डेडिकेटेड पेज भी तैयार किया है जिससे पता चलता है कि वेबसाइट पर खास तौर से इस फोन को सेल किया जाएगा.