Asus ROG Phone 2 गेमिंग फोन को आज भारत में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को Asus ROG की पीढ़ी के ही नए मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। इस मोबाइल फोन को जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। हालाँकि मोबाइल फोन को मात्र सितम्बर में ही ख़रीदा जा सकता है।
लॉन्च के करीब, Asus ने इस बात को पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि इस मोबाइल फोन को Asus के Chairman लॉन्च करेंगे जिनका नाम Johney Shih है। Asus का यह लॉन्च इवेंट 12:30PM पर होने वाला है, और इसे फेसबुक और Youtube के माध्यम से लाइव स्ट्रीम भी किया जाने वाला है। आप यहाँ दिए गए लिंक पर जाकर इस लाइव को अपने फेसबुक पर भी देख सकते हैं, इसके साथ ही आपको बता देते हैं कि यहाँ यूट्यूब पर जाकर भी आप इस लाइव को देख सकते हैं।
अगर हम TENAA की लिस्टिंग की चर्चा करें जहां इस मोबाइल फोन को हाल ही में देखा गया था, तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको काफी बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। ऐसा भी कहा जा सकता है कि यह Asus की ओर से ऐसा पहला मोबाइल फोन होने वाला है, जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.59-इंच की स्क्रीन मिलने वाली है। हालाँकि अभी तक डिस्प्ले टाइप के बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है।
हालाँकि पिछली पीढ़ी के मोबाइल फोन में आपको एक OLED पैनल मिला था तो ऐसा भी हो सकता है कि आपको इस डिवाइस में भी ऐसा ही पैनल देखने को मिले। इसके अलावा इसका रिफ्रेश डिस्प्ल रेट पहले ही सामने आ चुका है। आपको बता देते हैं कि मोबाइल फोन में आपको एक OLED स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलने वाली है।
इसके अलावा अब सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में एक 5800mAh क्षमता की बैटरी होने वाली है। फोन में आपको एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 Plus प्रोसेसर मिल सकता है, यह ऐसा पहला फोन भी होने वाला है, जिसमें आपको यह चिपसेट देखने को मिलेगा।