Asus ROG Phone 2 के लॉन्च में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। हालांकि ऐसा लग रहा है कि इस डिवाइस में आपको कुछ ज्यादा सरप्राइज नहीं मिलने वाले हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस डिवाइस को लेकर काफी कुछ सामने आता जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी इस स्मार्टफोन में हम काफी कुछ नया देखने वाले हैं। आपको बता देते हैं कि इसके लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस की कुछ इमेजेज इंटरनेट पर देखने को मिल रही हैं।
इन लीक तस्वीरों में इस डिवाइस के फ्रंट पैनल को सही प्रकार से देखा जा सकता है, इसके अलावा इसके ड्यूल स्पीकर्स को भी देखा जा सकता है। इस फीचर को हमने इस मोबाइल फोन के ही पीढ़ी के पिछले फोन में भी देखा था।
आपको बता देते हैं कि यह मोबाइल फोन यानी Asus ROG Phone 2 इंटरनेट पर अपनी इन तस्वीरों के साथ वेइबो पर देखा गया है। इसके डिजाईन की बात करें तो यह काफी अच्छा दिख रहा है, इसके अलावा इसके टॉप और बॉटम थिक बेजल्स भी इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ड्यूल फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स पर आपको कॉपर का एक्सेंट भी देखने को मिलने वाला है। हालाँकि अगर हम Asus ROG Phone की बात करें तो इसके मुकाबले इस नए आगामी फोन में आपको कुछ थिक बेजल्स मिल रहे हैं।
इसके अलावा एक अन्य इमेज भी बात का दर्शा रही है कि इस मोबाइल फोन में डिस्प्ले किस तरह की होने वाली है, आपको बता देते हैं कि इसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120Hz, 90Hz, और 60Hz के बीच होने वाला है। इसके अलावा आपको बता देते है कि Asus की ओर से पहले ही इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि इस डिवाइस की स्क्रीन एक 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाली है।
इसके अलावा ऐसा भी देखा जा रहा है कि यह ऐसा पहला फोन होने वाला है जो स्नेपड्रैगन 855 Plus के साथ आने वाला है, और यह अपने आप में ऐसा पहला ही फोन होने वाला है, जो इस तरह के नए प्रोसेसर के साथ आयेगा। इस मोबाइल फोन को चीन के बाजारों में 23 जुलाई को लॉन्च किया जाने वाला है।