आसुस ने लंबे समय के बाद आखिरकार भारत में आसुस 8z स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। फोन के स्पेक्स और फीचर्स के बारे में काफी जानकारी पहले से ही मौजूद है, इसी कारण स्पेक्स आदि के बारे में पहले ही सबकुछ सामने आ चुका था। Asus 8z स्नैपड्रैगन 888 Soc, 5G, 120Hz FHD + OLED स्क्रीन, 64MP + 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा डुओ और अन्य चीजों के साथ 4000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। आइए जानते है कि आखिर फोन में और आपको क्या मिल रहा है, इसके अलावा इसकी कीमत क्या है और आप कैसे फोन को खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: SBI या HDFC कार्ड से खरीदते हैं Vivo का ये 5G फोन तो मिलेगा सीधे इतने हज़ार का डिस्काउंट
कंपनी ने Asus 8z की कीमत भारत में 8+128GB वैरिएंट के लिए 42,999 रुपये रखी है। फोन की सेल शुरुआत 7 मार्च को दोपहर 12 बजे से Flipkart.com पर होगी। आप इसे सिल्वर और ब्लैक कलर ऑप्शन में ले सकते हैं।
Asus 8z में 5.9” की AMOLED स्क्रीन FHD+ रेजोल्यूशन, HDR10+ सपोर्ट, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1100 निट्स ब्राइटनेस, 112% DCI-P3 कलर कवरेज और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ मिल रही है।
यह भी पढ़ें: OTT पर इस हफ्ते तीन बड़े बॉलीवुड स्टार्स के ये शॉ हुए हैं रिलीज़
फ्रंट कैमरा एक 12MP सेंसर है जो पंच-होल कटआउट के भीतर आपको नजर आ सकता है। बैक कैमरों में 64MP (OIS के साथ) और 12MP 112° अल्ट्रावाइड स्नैपर शामिल हैं। Asus 8z स्नैपड्रैगन 888 5G चिपसेट के साथ आता है, इतना ही नहीं इसमें आपको Android 11 सॉफ़्टवेयर सपोर्ट मिल रही है। फोन में 16GB तक LPDDR5 RAM + 256GB (UFS 3.1) स्टोरेज, और 30W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4000mAh की बैटरी भी मिल रही है।
यह भी पढ़ें: BSNL के Rs 106 के रिचार्ज ने छुड़ाए सबके पसीने, 84 दिनों की वैधता के लिए है यह प्लान