Apple के कुछ आंतरिक सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि आगामी iPhones यानी 2010 में आने वाले iPhones में OLED पेनल्स को इस्तेमाल किया जाने वाला है। इसका मतलब है कि आगमी तीन iPhones में आपको नए स्क्रीन साइज़ वाली OLED स्क्रीन मिलेंगी। इसके अलावा आपको बता दें कि यह डिस्प्ले लगभग 5.42-इंच के आसपास पहले मॉडल की होने वाली है, इसके अलावा दूसरे मॉडल की स्क्रीन 6.06-इंच की होने वाली है, इसके आलावा अगर हम Max मॉडल की स्क्रीन की चर्चा करें तो इसे 6.67-इंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
अगर हम अभी तक के छोटी स्क्रीन वाले iPhones की चर्चा करें तो iPhone की 4.7-इंच iPhone 8 है, हलन कि अगर हम आगे चर्चा करें तो 5.8-इंच की स्क्रीन के साथ आने वाले iPhone XS को एक 6.06-इंच का मॉडल करने वाला है, साथ ही अगर हम 6.5-इंच की स्क्रीन वाले iPhone XS Max की चर्चा करें तो इसे 6.67-इंच की स्क्रीन वाला iPhone से रीप्लेस किया जाने वाला है। हालाँकि अगर इस रिपोर्ट को सही माना जाए तो आपको बता देते हैं कि यह खबर सही है, क्योंकि एप्पल इससे ज्यादा बड़ी डिस्प्ले बनाने वाला नहीं है।
कई अलग अलग रिपोर्ट्स से सामने आ रहा है कि एप्पल OLED पर पूरी तरह से जाने की तैयारी कर रहा है। हालाँकि ऐसा देखा जा रहा था कि 2019 की शुरुआत में एप्पल पूरी तरह से OLED पर मूव कर जाने वाला है। हालाँकि अब ऐसा लग रहा है कि ऐसा 2020 में किया जाने वाला है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
ये बी पढ़ें:
बस मिनटों में Adhaar Card को DL से करें लिंक, ये है तरीका
नॉन-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कैसे प्राप्त करें Aadhaar Card?