iPhone कैमरा बम्प को स्लिम करने में लगा एप्पल, पेटेंट से मिले संकेत

HIGHLIGHTS

कैमरा से ही जुड़ा एक और बड़ा बदलाव कंपनी कर सकती है

अपकमिंग iPhones में इमेज क्वालिटी को और भी बेहतर बनाने का प्लान

Apple ने अपने iPhone में यूज़र्स को बेहतर कैमरा देने के लिए हमेशा आगे रहा। वहीँ कैमरा से ही जुड़ा एक और बड़ा बदलाव कंपनी कर सकती है। Apple के कई पेटेंट्स में कंपनी ने अपकमिंग iPhones में इमेज क्वालिटी को और भी बेहतर बनाने का प्लान किया है।

हाल ही में एक पेटेंट के मुताबिक एप्पल इसपर काम कर रहा है। दो पेटेंट्स सामने आये हैं। दोनों ही पेटेंट्स में “Folded lens system” तीन या पांच “refractive lenses” के साथ पाए गए हैं। ये पेटेंट्स ऐसे लेंस दिखाते हैं जो एक प्रिज़्म के ज़रिये रिफ्लेक्ट होते हैं।

कंपनी लेंस की पोज़िशन में बदलाव करके सेंसर और लेंस के बीच डिस्टेंस बनाया जा सकता है जिसकी वजह से कैमरा बम्प के साइज़ को कम किया जा जायेगा। यह ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजर के साथ ऑटोफाक्स अस्सेम्ब्ली को भी सपोर्ट करेगा।  

डिवाइस में थ्री-एलिमेंट सेटअप में यूज़र्स 80mm और 200mm फोकल लेंथ के साथ फील्ड ऑफ़ व्यू 18 और 28 degrees के बीच पा सकते हैं जो कि टेलीफ़ोटो कैमरे के लिए आदर्श होगा। इसी के साथ फाइव एलिमेंट सेटअप स्टैण्डर्ड “wide” कैमरा के साथ फोकल लेंथ 28 और 41 degrees के बीच 50mm से 85mm एक्विवैलेन्ट फोकल लेंथ के साथ आ सकता है।

सोर्स

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :