पिछले साल नवम्बर 2020 में एक रिपोर्ट से पता चला था कि एप्पल एक फोल्डेबल आईफोन पर काम कर रहा है। अब एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि फोल्डेबल आईफोन को 2023 में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट से आगामी फोल्डेबल फोन के कई स्पेक्स का भी खुलासा हुआ है।
Apple एनालिस्ट Ming-Chi Kuo (MacRumours के ज़रिए) यह रिपोर्ट सामने आई है जिन्होंने बताया कि “एप्पल 8 इंच की QHD+ फ्लैक्सिबल OLED डिस्प्ले के साथ 2023 में अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च करेगा।”
ध्यान देना होगा कि फोल्डेबल आईफोन TPK की सिल्वर नेनोवायर टच सोल्यूशन का उपयोग करेगी क्योंकि SDC की Y-Octa तकनीक पर इसके बहुत फायदे हैं। इसके अलावा, फोल्डेबल डिवाइसेज़ का शिपमेंट टारगेट 15 से 20 मिलियन यूनिट रहेगा।
इसके अलावा, फोल्डेबल डिवाइसेज़ को ऐसी टच तकनीक की ज़रूरत होगी जो मल्टीपल फोल्ड्स जैसे रोलेबल, मीडियम टू लार्ज साइज़ डिस्प्ले और ड्यूरेबिलिटी सपोर्ट करती हो। Kuo ने कहा, “ऊपर बताए गए खास स्पेक्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि सिल्वर नेनोवायर सिमिलर या सुपीरियर होगी।”
उन्होंने बताया कि एप्पल पहले ही होमपॉड के टच इंटरफेस के लिए सिल्वर नेनोवायर का उपयोग करता है जो एप्पल को तकनीकी का मास्टर बनाता है।
पिछले लीक्स के मुताबिक, एप्पल के इस फोल्डेबल फोन को लगभग $1499 में पेश किया जा सकता है। पिछली रिपोर्ट से पता चलता है कि फोल्डेबल फोन आईपैड की जगह लेगा और iPad OS पर काम करेगा।