Apple का बजट आईफोन SE के तहत आता है जिसके अंदर कंपनी दो मॉडल लॉन्च कर चुकी है। कंपनी अगले साल इस सीरीज़ का थर्ड-जनरेशन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। नई रिपोर्ट पर यकीन करें तो Apple iPhone SE 3 जल्द ही ट्रायल प्रॉडक्शन फेज में एंट्री लेगा। रिपोर्ट की मानें तो कई वेंडर आगामी iPhone SE के कॉम्पोनेंट्स की शिपमेंट की तैयारी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: 5000 रुपये से भी कम में मिल सकता है Realme GT Master Edition स्मार्टफोन, देखें कैसे
लीक के मुताबिक, आगामी Apple iPhone SE 3 को 4.7 इंच की Retina HD LCD डिस्प्ले दी जाएगी और फोन में होम बटन दिया जाएगा जिसमें एक फिंगरप्रिंट सेन्सर को एम्बेड किया जाएगा। एप्पल (Apple) का स्मार्टफोन LCD डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें होम बटन को शामिल किया जाएगा।