iPhone 12 Mini: Apple की लेटेस्ट रेंज के स्मार्टफोंस में सबसे छोटा फोन होगा?

HIGHLIGHTS

Apple की ओर से iPhone 12 के एक छोटा मॉडल भी लॉन्च किया जा सकता है, जिसे iPhone 12 Mini नाम से जाना जाएगा

Apple की ओर से चार नए iPhones को लॉन्च किये जाने की खबरें आ रही हैं

Apple iphone 12 सीरीज को अक्टूबर महीने में कभी लॉन्च किया जा सकता है

iPhone 12 Mini, Apple की आगामी iPhone 12 सीरीज का सबसे छोटा iPhone हो सकता है। इस मुद्दे पर प्रकाश डालने के लिए ऑनलाइन बहुत सी खबरें भी चल रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि iPhone 12 Series को अक्टूबर में किसी भी समय लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस बार एप्पल की ओर से चार नए iPhones को बाजार में उतारा जा सकता है। इस बारे में जानकारी एक मशहूर टिपस्टर के माध्यम से आ रही है। यहाँ यह लिखा है कि Apple की ओर से iPhone 12 Mini को अन्य तीन iPhone मॉडल्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

आपको बता देते हैं कि ट्विटर पर सामने आये एक पोस्ट से यह सामने अ रहा है किया छोटे iPhone 12 को मात्र 5.4-इंच की स्क्रीन के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है, जो iPhone 12 Mini के तौर पर सामने आ सकता है, इसके अलावा इस सीरीज में iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro max भी हो सकता है। हालाँकि आपको यह भी बता देते है कि Mini शब्द का इस्तेमाल एप्पल की ओर से बड़े पैमाने पर iPad, iPod और Mac आदि के साथ किया जाता है। इसका मतलब यह भी नहीं हबी कि कंपनी पहली दफा इस तरह के किसी Mini प्रोडक्ट को लॉन्च कर रही है। अब यहाँ सवाल उठा है कि आखिर इस iPhone 12 Mini और iPhone SE 2020 में क्या अंतर होने वाला है। 

https://twitter.com/L0vetodream/status/1308009156486467584?ref_src=twsrc%5Etfw

हालाँकि मात्र 5.4-इंच ही नहीं, कंपनी अपने नए iPhones में 6.1-इंच वाला iPhone और एक 6.7-इंच वाला iPhone मॉडल भी सहमिल कर सकती है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि iPhone की इस लेटेस्ट लाइनअप में नया A14 प्रोसेसर इस्तेमाल में लाया जा सकता है, यह प्रोसेसर 5nm प्रोसेसर पर निर्मित किया गया है। इसके अलावा iPhones में आपको 60Hz रिफ्रेश रेट वाली रेटिना डिस्प्ले और बहुत कुछ मिलने वाला है। 

ऐसा माना जा रहा है कि iPhone 12 सीरीज को 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जा सकता है, ऐसा भी सामने आ रहा है कि iPhone 11 के मुकाबले iPhone 12 की कीमत ज्यादा होने वाली है, ऐसा सामने आ रहा है कि इन दोनों ही फोंस में बीच 50 डॉलर का अंतर होने वाला है। iPhone 12 को कंपनी की ओर से दो अलग अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है, यह रेड और नेवी ब्लू कलर में आ सकते हैं। 

इसके अलावा आपको बता देते हैं कि सामने आ रही जानकारी ऐसा भी कहती है कि iPhone 12 को कंपनी की ओर से बाजार में अलग अलग चार वैरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है, इन फोंस में iPhone 12, iPhone 12 Max, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max मोबाइल फोंस हो सकते हैं। हालाँकि एक मोबाइल फ़ोन को यानी बेस मॉडल को 5.4-इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि एक मॉडल को 6.1-इंच की डिस्प्ले के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते है कि iPhone 12 सीरीज की कीमत भी सामने आ चुकी है, हालाँकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

चीन में वेइबो पर एक टिपस्टर है, जिसे सभी ‘मोबाइल फोन चिप मैन’ नाम से जानते हैं, इनके अनुसार नए iPhone की कीमत iPhone 11 के मुकाबले 50 डॉलर ज्यादा होने वाली है। हालाँकि इस खबर को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारी पुष्टि नहीं हुई है, इसी कारण अभी के लिए इस खबर को चुटकी में नमक और एक अफवाह के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। हालाँकि iPhone 12 की कीमत के बढ़ने के पीछे के कारण को अगर ध्यान से देखें तो यह मोबाइल फोन में बढ़ जाने वाले कंपोनेंट्स के कीमत के कारण हो सकता है।

दुनियाभर में स्मार्टफोंस की कीमत के बढ़ने के पीछे कई कारण रहे हैं, आपको बता देते है कि 2020 में 5G कनेक्टिविटी के साथ आने वाले मोबाइल फोंस की कीमत ज्यादा थी, इसके अलावा COVID-19 महामारी के कारण भी स्मार्टफोंस की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। 

iPhone 12 की अनुमानित कीमत

कीमत में बढ़त को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि iPhone 12 की कीमत इस साल 750 डॉलर से शुरू होने वाली है। यह 2019 में लॉन्च किये गए iPhone 11 की लॉन्च कीमत यानी 699 डॉलर से काफी ज्यादा है, यहाँ हम लगभग 50 डॉलर का अंतर इन दोनों ही फोंस की कीमतों में देख रहे हैं। हालाँकि कीमत ज्यादा होने के कारण को अगर देखें तो फोन में लगे कंपोनेंट्स की कीमत भी इस बार ज्यादा है, इसी कारण iPhone 12 सीरीज को भी ज्यादा कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 

आपको बता देते है कि आपको iPhone 12 सीरीज में आने वाले सभी फोंस में OLED डिस्प्ले मिलने वाली है, इसके अलावा एप्पल की ओर से iPhone 12 सीरीज में क्वालकॉम के 5G मॉडेम और एंटेना को भी देखा जा सकता है, ऐसा कहा जा सकता है कि A14 Bionic Chip में कंपनी क्वालकॉम के चिप का इस्तेमाल करने वाली है। 

हालाँकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, लेकिन इसके बारे में अफवाह और लीक आना शुरू हो गए हैं। अब देखना होगा कि क्या यह अफवाह गलत साबित होती है, या वाकई Apple iPhone 12 सीरीज को ज्यादा कीमत में लॉन्च किया जाता है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :