अपने डेवेलपर्स के लिए पिछले हफ्ते ios 27 beta लेकर आने के बाद, अब Apple अपना फिफ्थ बीटा सॉफ्टवेयर लेकर आया है। हालांकि यह नया अपडेट डेवलपर्स के लिए बनाया गया है, लेकिन Apple डेवलपर प्रोग्राम में शामिल कोई भी व्यक्ति इसे इंस्टॉल कर सकता है। ध्यान रखें कि यह एक डेवलपर बीटा है और इसमें बग्स हो सकते हैं। इसलिए, इसे इंस्टॉल करने से पहले अपने डेटा का बैकअप लेने की सलाह दी जाती है। नीचे iOS 27 बीटा 6 के बारे में वे सभी जानकारी दी गई हैं जिनकी आपको ज़रूरत है, जैसे कि इसमें क्या नया है, इसे कैसे डाउनलोड करें और कौन से iPhone इसे सपोर्ट करते हैं।
iOS 27 beta में कई सारे नए और आवश्यक बदलाव सामने आये हैं। नए बीटा के ज़रिये अब स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने का विकल्प और भी आसान हो गया है, अब आप बिना स्क्रीन रिकॉर्डिंग के इंडिकेटर को रिकॉर्डिंग में दिखाए आसानी से अपनी स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसी के साथ इसमें आपको रिकॉर्डिंग से पहले 3 सेकण्ड्स का टाइम भी मिलता है जिससे यूज़र्स को पहले से तैयार रहने का उचित समय मिलेगा।
ऑपरेटिंग सिस्टम के और भी हिस्सों में Siri का विज़ुअल लुक बदला जा रहा है। सिरी का आइकन धीरे-धीरे पुराने Apple Intelligence सिंबल की जगह ले रहा है।
Apple के कैमरा में भी छोटे पर बहुत ही आवश्यक बदलाव हुए हैं। अब नाईट मोड एक्टिवटे होने पर यूज़र्स को ‘A’ इंडिकेटर दिखाई देगा जिससे यूज़र्स के लिए यह जानना आसान रहेगा की यह फीचर लो लाइट में तस्वीरो को खींचने में आसानी देगा।
आगे बताया जा रहा है की इस नए अपडेट में फ़ोन के WiFi से कनेक्ट होने पर जो सेलुलर सिग्नल इंडिकेटर दिखाई देता था उसे भी हटाया जाएगा
iOS 27 beta 6 Apple की iPhone 11 सीरीज़ के नए मॉडल्स में उपलब्ध रहेगा जिनमें iPhone 12, iPhone 13, iPhone 14, iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 के lineups शामिल हैं। इसमें iPhone SE 2nd जनरेशन और कुछ नए मॉडल्स भी शामिल है।
ध्यान दें कि कुछ Siri AI और Apple Intelligence फ़ीचर्स के लिए नए हार्डवेयर की ज़रूरत होगी और ये सभी सपोर्टेड iPhone पर काम नहीं करेंगे।
बीटा अपडेट डाउनलोड करने से पहले अपने iPhone का बैकअप लेने की सलाह दी जाती है। iOS 17 बीटा 6 अपडेट इंस्टॉल करने के लिए, अपनी Apple ID का इस्तेमाल करके Apple डेवलपर प्रोग्राम में साइन इन करें। अब, Settings > General > Software Update > Beta Updates पर जाएं और iOS 17 Developer Beta चुनें। अब, Software Update पेज पर वापस जाएं और अपडेट दिखने पर Download and Install पर टैप करें।
यह भी पढ़ें: Realme 16x 5G vs Redmi Note 17 5G vs Moto G77 Power: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना