रिपोर्ट्स आ रहीं हैं कि Apple आने वाले दो साल में यानी 2021 तक अपना फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च कर सकता है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि यह अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस iPhone न होकर एक iPad होगा। वहीँ रिपोर्ट्स के यह भी कहना है कि स्विटजरलैंड के निवेश बैंक UBS के विश्लेषकों ने एक सर्वे निकाला है। इस सर्वे के आधार पर ही डिवाइस के बारे में यह जानकारी मिली है।
वहीँ CNET की आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक भी कंज़्यूमर सर्वे में यह बात सामने आयी है कि एप्पल के एक तिहाई यूज़र्स ने फोल्डेबल iPhone के लिए 600 डॉलर अधिक तक खर्च करने की इच्छा ज़ाहिर की है। आपको बता दें कि इस फोल्डेबल फ़ोन के लिए एप्पल ने कई पेटेंट भी फाइल किये हुए हैं। वहीँ पिछले साल फोल्डेबल फोन के फ्लेक्सिबल हिन्ज के लिए कंपनी को पेटेंट मिला था।
खबरों के मुताबिक ही एप्पल जल्द ही अगले महीने अपने 3 नए iPhone लॉन्च कर सकता है। इसका मतलब यह है कि सितंबर 2019 तक कंपनी आईफोन्स से पर्दा उठा सकती है। इन आईफोन मॉडल्स में तीसरा फ़ोन iPhone 11 हो सकता है। इससे पहले सूत्रों के मुतबिक खबर आ रहीं थीं कि भारत में बने iPhone XR और XS को अगले महीने यानी अगस्त तक उपलब्ध कराया जा सकता है।
हालांकि इस बात की जानकरी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गयी थी। कहा जा रहा था कि इस उपलब्धता के बाद Apple, भारत में इम्पोर्ट किये जाने वाले fully-built devices पर लगाए जाने वाले लोकल टैक्स पर काफी बचत कर सकता है।