Amazon ने Apple डेज सेल का आयोजन किया है जो 17 मार्च तक चलने वाली है. इस सेल में अमेज़न iPhone 12 mini,MacBook Pro, iPad Pro और iPhone 11 आदि पर ज़बरदस्त डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स दे रहा है. साथ ही ग्राहकों को HDFC कार्ड्स पर नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी मिल रहा है.
बात करें iPhone 12 mini की तो इसे भारत में 69,900 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब इसे 67,100 रुपये में सेल किया जा रहा है. अगर आप इसे HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के ज़रिए इसे खरीदते हैं तो Rs 6000 का डिस्काउंट भी पा सकते हैं. इस तरह ग्राहक इसे 61,100 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं. इस कीमत में ग्राहक iPhone 12 mini के 64GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीद पाएंगे.
iPhone 12 Pro को इस समय 1,19,900 रुपये में सेल किया जा रहा है. अगर आप HDFC कार्ड यूज़र हैं तो 5,000 रुपये का डिस्काउंट भी पा सकते हैं.
एप्पल डेज़ में iPhone 11 के 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 51,999 रुपये में सेल किया जा रहा है. जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 64,900 रुपये रखी गई थी. फोन्स को एक्सचेंज ऑफर में भी खरीदा जा सकता है.
अब बात करें MacBook या iPads की तो अमेज़न पर नए MacBook Pro (13-इंच) पर 7,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. यह डिस्काउंट ऑफर केवल HDFC कार्ड यूज़र्स के लिए ही है. अगर आप पुराण लैपटॉप एक्सचेंज कर इसे खरीदते हैं तो 18,850 रुपये तक की छूट भी पा सकेंगे.
2020 में लॉन्च हुए iPad Pro को 71,900 रुपये में सेल किया जा रहा है. डिवाइस पर ग्राहक HDFC कार्ड के ज़रिए 4,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं. अगर आप पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करते हैं तो 12,550 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं.