अगर आपके पास एंड्राइड डिवाइस है तो आप गूगल के एंड्राइड अपडेट के प्रोसेस से भलीभाँती अवगत होंगे। गूगल किसी भी अपडेट के बीटा वर्जन को पहले लाता है, इसके बाद इन्हें सभी पिक्सेल फोंस पर लाया जाता है, इसके बाद लगभग 6 महीने के बाद इन्हें अन्य कंपनियों के स्मार्टफोंस के लिए जारी किया जाता है। यह प्रोसेसर देखने में जितनी आसान लग रही है, असल में भी उतनी ही आसान है। अब अगर आप एंड्राइड 10 अपडेट को अपने फोन में आने का इंतज़ार कर रहे हैं तो आप हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं कि आखिरकार आपके फोन तक कब यह अपडेट पहुँचने वाला है।
एंड्राइड 10 बीटा अपडेट को 13 मार्च 2019 को ही पेशब कर दिया था। इसके बाद फाइनल रिलीज़ को पिक्सेल फोंस पर 3 सितम्बर से जारी कर दिया गया था। आपको बता देते हैं कि इस अपडेट में आपको एक सिस्टम वाइड डार्क मोड मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको जेस्चर नेविगेशन भी मिल रहा है, बूस्टेड सिक्यूरिटी और अन्य बहुत कुछ आपको इसमें मिल रहा है। आप यहाँ जान सकते हैं कि आखिर आपको एंड्राइड 10 में क्या क्या फीचर मिल रहे हैं।
आइये अब जानते हैं कि आखिर आपके फोन पर यह अपडेट कब तक आने वाला है, यहाँ हमने कुछ कंपनियों के स्मार्टफोंस को शामिल किया है, और हम इनके बारे में बताने वाले हैं कि आखिर इन फोंस पर यह अपडेट यानी एंड्राइड 10 का अपडेट कब तक आने वाला है। इसमें अगर आपका फोन भी शामिल है तो आपको पता चल जाने वाला है कि आखिर यह अपडेट आपको कब तक मिलेगा। तो चलिए ज्यादा देर न करते हुए आपको बताते हैं कि आखिर आपको यह अपडेट कब तक मिलने वाला है।
आपको बता देते हैं कि Google Pixel फोंस के लिए Android 10 का अपडेट 3 सितम्बर को ही जारी कर दिया गया था, आप इस अपडेट को अगर आपके पास निम्न में से कोई एक पिक्सेल फोन है तो जाँच कर सकते हैं, इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा, इसके बाद आपको सिस्टम में जाना होगा, इसके बाद आपको सिस्टम अपडेट के लिए जाँच करनी होगी, यहाँ आपको यह अपडेट मिल जाने वाला है। Pixel Phones की लिस्ट:
Google Pixel
Pixel XL
Pixel 2
Pixel 2 XL
Pixel 3
Pixel 3 XL
Pixel 3a
Pixel 3a XL
Asus: आपको बता देते हैं कि एंड्राइड अपडेट के मामले में Asus की एक अच्छी जगह नहीं है। हालाँकि Asus की ओर से ऐसा कहा गया है कि Zenfone 6 में आपको एंड्राइड 10 जरुर मिलने वाला है। आपको बता देते हैं कि Asus Zenfone 5Z और Asus Zenfone 6 में आपको एंड्राइड 10 मिल सकता है।
इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि Blackberry Key 2 और Essential Phone 3 को भी यह अपडेट मिलेगा। Essential Phone 3 के लिए कहा जा रहा है कि इसे यह अपडेट मिल चुका है।
HTC के फोंस की अगर बात करें तो इनमें अभी हाल ही में एंड्राइड pie का अपडेट आना शुरू हुआ है। हालाँकि ऐसी कोई भी संभावना नजर नहीं आ रही है कि HTC के किसी फोन को यह अपडेट यानी एंड्राइड 10 का अपडेट मिल सकता है।
हालाँकि अगर हम Huawei के फोंस की बात करें तो इस लिस्ट में काफी फोंस हैं जो कंपनी की ओर से एंड्राइड 10 को पाने वाले हैं, यहाँ दिखाए गए कई फोंस को तो एंड्राइड 10 का अपडेट मिल चुका है। इस लिस्ट में:
इसके अलावा इस लिस्ट में Honor और LG के भी कई फोंस शामिल हैं। आपको बता देते हैं कि इस लिस्ट में Honor और LG के निम्न फोंस शामिल हैं।
इसके अलावा Motorola और Nokia के भी कई फोंस इस लिस्ट में आप देख सकते हैं। चलिए अब आपको इनके नाम के बारे में बताते हैं।
अंत में आपको बता देते हैं कि OnePlus, Oppo, Razer, Realme, Redmi, Samsung, Sony, Vivo, और Xiaomi के भी कई फोंस आते हैं।