धम्म करके गिरी iPhone 17 Pro समेत इन महंगे फोन्स की कीमत, Amazon Prime Day 2026 में लूट लो!

धम्म करके गिरी iPhone 17 Pro समेत इन महंगे फोन्स की कीमत, Amazon Prime Day 2026 में लूट लो!

जुलाई 4 से 6 तक चलने वाली अमेज़न प्राइम डे सेल में कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भारी छूट मिल रही है. इसमें सबसे आकर्षक डिल्स फिलहाल स्मार्टफोन्स और स्मार्ट टीवी पर देखने को मिली हैं. जहां iPhone 17 Pro पर भारी डिस्काउंट चल रहा है वहीं Samsung के Samsung Galaxy S26 पर भी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है. इन डिल्स की खास बात यह है की डिस्काउंट के अलावा इनमें बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स जैसे ऑफर मिलते हैं. अगर आपने अभी तक इस सेल में कुछ लेने का फैसला नहीं लिया है तो इस आर्टिकल की बढ़िया स्मार्टफोन डील्स देखने के बाद आप भी कुछ न कुछ लेने पर मजबूर हो ही जाएंगे. आइए देखते हैं कोनसे स्मार्टफोन्स पर मिल रही हैं जबरदस्त डील्स.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

iPhone 17 Pro (1,24,900 रुपये)

iPhone 17 Pro

Apple का यह दमदार स्मार्टफोन अमेज़न प्राइम डे डील में 1,34,900 रुपये के अपने असल दाम से 7 प्रतीशत की भारी छूट पर मिल रहा है. इसके चलते इसका प्राइस गिर कर 1,24,900 रुपये हो गया है. इस डिस्काउंट के अलावा इस स्मार्टफोन को खरीदते समय ग्राहक Amazon Pay ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके इस पर 5 प्रतीशत तक का कैशबेक पा सकते हैं. लेकिन यह जानना जरूरी है की यह डील और अमेज़न प्राइम डे सेल केवल अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए ही उपलब्ध हैं. (यहाँ खरीदें)

Samsung Galaxy S26 (79,999 रुपये)

Samsung के सबसे नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 पर भी इस दमदार सेल में डिस्काउंट चल रहा है. जहां ये स्मार्टफोन 87,999 रुपये के असल दाम में आता था वहीं अब सेल के चलते इसका प्राइस 79,999 रुपये तक गिर गया है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को खरीदते समय अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस स्मार्टफोन पर 5 प्रतीशत का कैशबेक मिल सकता है. आपको यह जरूर ध्यान में रख लेना चाहिए की यह डील केवल अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध है. (यहाँ खरीदें)

OnePlus 15R (58,998 रुपये)

इस सेल में सबसे ज्यादा प्राइस ड्रॉप OnePlus के OnePlus 15R पर ही मिल रहा है. जहां आम तौर पर यह स्मार्टफोन 68,999 रुपये का मिलता है वहीं सेल में इसका प्राइस 14 प्रतीशत तक कम होकर 58,998 रुपये तक हो गया है. इस डिस्काउंट के अलावा इस स्मार्टफोन पर भी Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके ग्राहक 5 प्रतीशत तक की और बचत कर सकते हैं. इस स्मार्टफोन पर 37,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. (यहाँ खरीदें)

iQOO 15R (49,999 रुपये)

iQOO 15R

इस सेल में केवल OnePlus, Samsung और iPhone पर ही नहीं लेकिन iQOO 15R पर भी दमदार डील देखने को मिल रही है. इस डील के साथ आम तौर पर 53,990 रुपये का मिलने वाला यह स्मार्टफोन 7 प्रतीशत के डिस्काउंट के साथ 49,999 रुपये का मिल रहा है. इस डिस्काउंट के अलावा इस स्मार्टफोन पर 5000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है और इस पर भी Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने से ग्राहकों को 5 प्रतीशत तक का कैशबेक मिल सकता है. (यहाँ खरीदें)

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra पर साल का सबसे तगड़ा डिस्काउंट.. खरीदें या नहीं?

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile