Amazon Great Freedom Sale 2026 का आज आखिरी दिन है। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Redmi Turbo 5 पर मिल रही डील आपके लिए काम की हो सकती है। 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला यह फोन फिलहाल Amazon पर 37,998 रुपये में लिस्टेड है। इसके अलावा खरीदारों को कूपन, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिल रहा है। आइए फोन की पूरी डील और स्पेसिफिकेशन्स जानते हैं।
Redmi Turbo 5 (8GB + 256GB) की लिस्टेड MRP 54,999 रुपये है, लेकिन Amazon Great Freedom Sale के दौरान इसे 37,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी लिस्टेड कीमत पर करीब 31% की सीधी छूट मिल रही है और 17,001 रुपये की बचत होती है।
इसके अलावा Amazon पर 1,000 रुपये के कूपन का विकल्प भी दिखाई दे रहा है जिससे फोन की कीमत घटकर 36,998 रुपये रह जाएगी। डील को और आकर्षक बनाने के लिए Amazon पर HDFC Bank Credit Card से 1,250 रुपये तक की छूट का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके कीमत और कम की जा सकती है। Amazon पर Redmi Turbo 5 के लिए 36,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। हालांकि एक्सचेंज की वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी। (खरीदने के लिए यहां क्लिक करें!)
Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का 1.5K 12-बिट AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision, 3,840Hz PWM डिमिंग और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। यह MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट के साथ आता है। इसमें LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी चार साल के OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी करती है।
इस फोन में 50MP Sony IMX882 OIS कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फ्रंट में 20MP कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और कैमरा मॉड्यूल के आसपास Redmi Pixel Matrix नोटिफिकेशन सिस्टम भी मिलता है। Redmi Turbo 5 एक 7,540mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
यह भी पढ़ें: Vivo S2 vs Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना