Xiaomi स्मार्ट प्रॉडक्ट कैटेगरी को बढ़ाने में लगातार काम कर रहा है और आज भारत में मी ब्रांड के तहत नया Mi Box 4K भी लॉन्च कर चुका है जो Amazon की Fire TV Stick को टक्कर देगा। शाओमी का कहना है कि देश भर में यह शाओमी के मी डिवाइसेज़ का एक हिस्सा है। यह 2015 में Mi Band के साथ शुरू हुआ था, 2016 में Mi Purifier 2 और 2017 में Mi Router 3C ने इसे आगे बढ़ाया। इसके अलावा 2018 में Mi Smart TV और 2019 में Mi Smart Water Purifier को भारत में पेश किया गया।
Xiaomi ने भारत में Mi TV के लॉन्च के साथ ही स्मार्ट टीवी मार्केट को नया रूप दिया है। Mi Box 4K के ज़रिए कंपनी ऐसे यूज़र्स को टार्गेट करेगी जो अब भी दूसरी कंपनियों के स्मार्ट TV उपयोग कर रहे हैं। अगर आप नॉन-स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसके बारे में सोचना चाहिए बल्कि स्मार्ट टीवी यूज़र्स को भी इस पर ध्यान देना चाहिए। कुछ बेसिक स्मार्ट टीवी केवल नेटफ्लिक्स या ब्राउज़र आदि ही ऑफर करते हैं। इसलिए Amazon Prime Video या Hotstar आदि के लिए शाओमी का Mi Box 4K एक सोल्यूशन है।
Mi Box 4K एक 4K स्ट्रीमिंग डिवाइस है। हालांकि, यह किसी भी टीवी के साथ काम कर सकता है और आपके टीवी के रेजोल्यूशन को एडाप्ट कर सकता है। यह Android TV इंटरफेस पर क्रोमकास्ट बिल्ट-इन के साथ काम करता है और ड्यूल बैंड WiFi सपोर्ट करता है। डिवाइस को Dolby Audio सपोर्ट दिया गया है और यह स्मार्ट डिवाइसेज़ को भी कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा, यह गूगल असिस्टेंट सपोर्ट करता है। यह दुनिया का पहला android स्ट्रीमिंग डिवाइस है जो OTA अपडेट के साथ गूगल डाटा सेवर फीचर ऑफर करता है।
Xiaomi Mi Box 4K को HDMI के ज़रिए TV और इंटेरेंट से कनैक्ट किया जा सकता है। आपके एक्सटर्नल डिवाइसेज़ कनैक्ट करने के लिए USB पोर्ट और वायरलेस हैडफोंस कनैक्ट करने के लिए Bluetooth 4.2 दिया गया है। इसके रिमोट में Amazon Prime Video, Netflix और Google Assistant के लिए डेडिकटेड बटन दिया गया है। इसका दाम Rs 3,499, है जो इसे अमेज़न फायर टीवी 4K से सस्ता बनाता है, जिसकी कीमत Rs 5,999 है। Mi Box 4K कंपनी का स्मार्ट प्रॉडक्ट है और इसकी सेल 10 मई दोपहर 12 बजे से Flipkart, Mi.com, Mi स्टूडियो और Mi होम पर शुरू होगी।