Amazon India ने 'Amazon Fab Phones Fest sale' का ऐलान किया है और यह सेल 22 मार्च से 25 मार्च तक चलने वाली है. सेल 4 दिन तक चलेगी और इस दौरान कई स्मार्टफोंस और एक्सेसरीज पर बढ़िया डिस्काउंट मिलेगा. सेल के तहत आप Redmi Note 9 Pro, Samsung Galaxy M31 और Oppo A31 स्मार्टफोंस पर ज़बरदस्त ऑफर मिल रहे हैं. आइए जानते हैं Amazon Fab Phones Fest sale में मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे में…
Amazon Fab Phones Fest सेल चार दिनों तक चलेगी. आज सेल 22 मार्च को शुरू होगी और 25 मार्च तक यह सेल चलने वाली है. सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर शुरू हुई है. अगर आप भी बेस्ट डिस्काउंट पाना चाह रहे हैं तो अमेज़न प्लेटफॉर्म पर खरीदारी कर सकते हैं.
Amazon Fab Phones Fest के दौरान स्मार्टफोंस पर दिलचस्प ऑफर्स मिल रहे हैं. इस तरह आप कम कीमत में इन स्मार्टफोंस को खरीद सकते हैं. सेल के दौरान यूज़र्स को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा जिसके लिए आपको ICICI Bank के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करनी होगी. स्मार्टफोन को आप नो कॉस्ट EMI विकल्प और एक्सचेंज के साथ भी खरीद पाएंगे.
सेल के दौरान आप Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन को 1,000 रुपये डिस्काउंट के बाद 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं. अगर आप Galaxy M31 को खरीदते हैं तो बता दें कि ये फोन 16,999 रुपये के बजाय 16,499 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। इसी तरह Galaxy M51 की कीमत में भी 2,000 रुपये की कटौती हो रही है. इसके बाद 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, Oppo A31 और OnePlus 8 Pro 5G को भी कम कीमत में सेल किया जा रहा है.