अभी हाल ही में ऐसा सामने आया है कि Alcatel India में एक बार फिर से वापसी कर रहा है। TCL Communication की ओर से Alcatel India में अपने Alcatel V3 Series को लॉन्च करने वाला है। अब Alcatel V3 Series की लॉन्च तारीख भी सामने आ चुकी है। इंडिया के बाजार में Alcatel V3 Series को 27 मई को लॉन्च किया जाने वाला है। आइए इस फोन को लेकर अन्य क्या सामने आया है इसकि जानकारी लेते हैं।
कंपनी के India CEO Madhav Sheth की ओर से यह जानकारी सामने आई है कि फोन को Nxtcell Team के साथ साझेदारी के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा कंपनी ने फोन की सेल के लिए Flipkart से भी साझेदारी की है। इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आई है कि फोन को Flipkart के Quick Commerce arm FK Minutes की ओर से भी उपलब्ध कराया जाने वाला है। Alcatel का यह फोन मेड इन इंडिया होने वाला है, जिसे Dixon Technologies के साथ साझेदारी में बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: 50मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा के साथ Oppo ने Reno सीरीज के दो फोन्स लॉन्च किए, फीचर और प्राइस देख डालो
Alcatel V3 Ultra स्मार्टफोन को लेकर एक टीजर सामने आया है, जिसके द्वारा का डिजाइन सामने रखा गया है। ऐसा भी माना जा रहा है कि फोन को Stylus के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी की ओर से इस बात की भी जानकारी सामने आई है कि यह फोन एक डेडीकेटेड रीडिंग मोड के साथ आने वाला है। कंपनी अपने इस फोन के साथ Alcatel V3 Pro और Alcatel V3 Classic को लॉन्च कर सकती है।
अभी के लिए इस फोन या इस फोन सीरीज को लेकर इतनी ही डिटेल्स सामने आई हैं, लेकिन आने वाले समय में जरूर इस फोन सीरीज को लेकर अन्य बहुत सी जानकारी लॉन्च से पहले ही सामने आ सकती है। यहाँ मैं आपसे यही कहने वाला हूँ अगर आप आधिकारिक डिटेल्स देखना चाहते हैं तो आपको लॉन्च तक का इंतज़ार करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: भारत में सस्ता हो गया Apple का सबसे नया iPhone, कुछ समय के लिए ऑफर, उसके बाद नहीं मिलेगा ठेंगा भी