एयरटेल और लावा जल्द पेश करेंगे एक नया सस्ता 4G स्मार्टफोन, कीमत होगी Rs 1,699

Highlights

एयरटेल Lava के साथ साझेदारी करके एक और 4G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसकी कीमत Rs 1,699 होगी. इस फोन के साथ यूज़र्स को डाटा और वोइस बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं.

हाल ही में एयरटेल ने Karbonn के साथ मिलकर Karbonn A40 Indian स्मार्टफोन लॉन्च किया था. 91mobiles के अनुसार, भारत की बढ़ी टेलीकॉम कंपनी Lava के साथ साझेदारी करके एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस डिवाइस की कीमत Rs 3,500 होगी और यह फोन डाटा और वोइस बेनिफिट्स के साथ आएगा. जैसा कि एयरटेल ने Karbonn A40 Indian के साथ कैशबैक ऑफर रख कर यह फोन Rs 1,699 की कीमत में उपलब्ध करवाया है. हालाँकि यूज़र्स को कैशबैक पाने के लिए Lava के इस 4G इनेबल स्मार्टफोन को Airtel कनेक्शन के साथ बराबर रिचार्ज करना होगा.

रिपोर्ट्स के अनुसार, Airtel के इस 4G स्मार्टफोन में 4.5 या 5 इंच की डिस्प्ले मौजूद होगी. Karbonn A40 Indian की बात की जाए तो यह फोन 4 इंच की डिस्प्ले, 1.3GHz क्वैड-कोर प्रोसेसर, 1GB रैम, 8GB इंटरनल स्टोरेज, 2MP रियर कैमरा, VGA फ्रंट कैमरा और 1,400mAh बैटरी से लैस है और एंड्राइड 7.0 नूगा पर चलता है. Lava का नया स्मार्टफोन भी Karbonn A40 Indian स्मार्टफोन जैसी ही स्पेसिफिकेशंस ऑफर करेगा. 

Karbonn A40 Indian


Karbonn A40 Indian की कीमत Rs 2,899 है और ग्राहकों को कैशबैक पाने के लिए इस फोन में 36 महीनों तक प्रतिमाह Rs 169 का रिचार्ज करना होगा. A40 Indian यूज़र्स को फोन खरीदने के 18 घंटों बाद Rs. 500 का कैशबैक रिफंड मिलेगा और 36 महीनों बाद बचे हुए Rs. 1,000 का रिफंड मिलेगी. कुल मिलाकर ग्राहकों को इस फोन के साथ Rs 1,500 का कैशबैक मिलेगा तो यह फोन आपको केवल Rs 1,399 में पड़ेगा. JioPhone और Karbonn A40 Indian में बढ़ा अंतर यह है कि Karbonn A40 Indian यूज़र्स को कैशबैक पाने के लिए फोन वापस नहीं करना होगा. 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile