एयरटेल ने सेलकॉन की साझेदारी में 1349 रुपये में 4G स्मार्टफोन उतारा

Highlights

इस स्मार्टफोन में चार इंच का टचस्क्रीन, डुअल सिम स्लाट्स और एफएम रेडियो है. यह एक एंड्रायड संचालित 4G स्मार्टफोन है, जो गूगल प्ले स्टोर की सारी सेवाएं मुहैया कराता है, जिसमें यूट्यूब, फेसबुक और वाट्सऐप शामिल हैं.

एयरटेल ने सेलकॉन की साझेदारी में 1349 रुपये में 4G स्मार्टफोन उतारा

भारती एयरटेल ने मोबाइल फोन निर्माता सेलकॉन के साथ भागीदारी में अपने ग्राहकों के लिए 4G स्मार्टफोन 1,349 रुपये में लॉन्च किया है. कंपनी ने एक बयान में सोमवार को कहा कि यह भागीदारी एयरटेल के 'मेरा पहला स्मार्टफोन' पहल का हिस्सा है. इसके तहत एयरटेल ने डिवाइस निर्माता के साथ मिलकर फीचर फोन की कीमत में स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बनाई है. इन ब्लूटूथ स्पीकर्स पर फ्लिपकार्ट दे रहा है ऑफर्स

'Celkon Smart 4G' (जो 3,500 रुपये की कीमत में बाजार में उपलब्ध है) में चार इंच का टचस्क्रीन, डुअल सिम स्लाट्स और एफएम रेडियो है. यह एक एंड्रायड संचालित 4G स्मार्टफोन है, जो गूगल प्ले स्टोर की सारी सेवाएं मुहैया कराता है, जिसमें यूट्यूब, फेसबुक और वाट्सऐप शामिल हैं. 

यह डिवाइस माइएयरटेल ऐप, विंग म्यूजिक और एयरटेल टीवी ऐप के साथ प्रीलोडेड आता है. एयरटेल ने यह स्मार्टफोन 169 रुपये के मासिक पैक के साथ लॉन्च किया है, जिसके तहत कॉलिंग और डेटा की प्रचुर सुविधा मिलती है. 

भारती एयरटेल के निदेशक (उपभोक्ता कारोबार) और मुख्य विपणन अधिकारी राज पुदीपेड्डी ने कहा, "स्मार्टफोन विकल्प को बाजार में लाने और कम लागत वाले डिवाइसों के एक 'खुले पारिस्थितिकी तंत्र' के निर्माण के लिए हमारे प्रयास में हम सेलकॉन के साथ भागीदारी कर के खुश हैं."

इस ऑफर को पाने के लिए ग्राहक को 2,849 रुपये का डाउनपेमेंट करना होगा और लगातार 36 महीनों तक हर महीने 169 रुपये का रिचार्ज कराना होगा. 18 महीनों बाद ग्राहक को 500 रुपये का कैश रिफंड मिलेगा और 36 महीनों बाद 1,000 रुपये का कैश रिफंड मिलेगा. इस तरह से ग्राहक को कुल 1,500 रुपये का फायदा होगा.

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile