Samsung Galaxy S24
Samsung ने पिछले हफ्ते Galaxy S25 सीरीज लॉन्च की थी. अब कंपनी पुराने फोन की कीमतों में कटौती कर रही है. Samsung Galaxy S24 की कीमत को भारत में बेहद ही कम कर दिया गया है. सैमसंग ने इसमें भारी कीमत कटौती की है. नई दर अब भारत में उपलब्ध हो गई है. इससे आप इस फोन को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं.
Samsung Galaxy S25 सीरीज लॉन्च के बाद यह पहली प्राइस कटिंग है. जो कंपनी की ओर से ऑफिशियली जारी की गई है. नई कीमत इस फोन को अफोर्डेबल बनाता है. ऐसे में अगर आप Samsung Galaxy S24 लेने की प्लानिंग कर रहे थे तो अब सही समय आ गया है. इसकी कीमत 10 हजार रुपये तक कम हो गई है.
ट्विटर या X यूजर Abhishek Yadav ने अपने हैंडल से इसकी जानकारी शेयर की है. फोन के तीनों ही वैरिएंट्स की कीमत में कटौती की गई है. यानी आप किसी भी वैरिएंट पर प्राइस कट का फायदा उठा सकते हैं. नीचे आपको फोन की नई कीमत के बारे में बताते हैं.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra समेत लॉन्च हो गए कंपनी के 2 और धाकड़ फोन, देखें भारत में कितना है दाम
Samsung Galaxy S24 के बेस वैरिएंट की कीमत 10 हजार रुपये कम की गई है. इस फोन में 8GB रैम के साथ 128GB का स्टोरेज दिया गया है. जबकि इसके 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत में 9,000 रुपये की कटौती की गई है. इसके टॉप मॉडल की भी कीमत को कम किया गया है. फोन के 512GB वैरिएंट की कीमत में 7 हजार रुपये की कटौती की गई है.
Samsung Galaxy S24 के बेस मॉडल (8GB/128GB) के लिए आपको 73,999 रुपये ना खर्च करके 63,999 रुपये ही खर्च करने होंगे. जबकि Samsung Galaxy S24 के 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट को आप अब 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं. जबकि 512GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए आपको 82,999 रुपये खर्च करने होंगे.
Samsung Galaxy S24 की इस नई कीमत को फायदा आप कंपनी के रिटेल स्टोर्स और पार्टनर स्टोर्स से ले सकते हैं. हालांकि, आने वाले समय में ऑनलाइन ई-कॉमर्स स्टोर्स पर भी इसकी कीमत में बदलाव देखा जा सकता है. बढ़िया कैमरा और परफॉर्मेंस के लिए आप इस फोन को खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘EMI नहीं, कैश में गिन दिया रुपया’..भिखारी ने खरीदा सवा लाख रुपये वाला iPhone, वीडियो वायरल