iQOO का पावरफुल मिड-रेंज फोन iQOO Z10 इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च हुआ था। यह एक ऐसा फोन है जो उन लोगों के लिए वैल्यू ऑफर करता है जो अपने स्मार्टफोन्स पर बहुत ज्यादा खर्चा नहीं करना चाहते। अब, फिलहाल यह फोन भारत में 20000 रुपए के अंदर की डिस्काउंट की कीमत पर उपलब्ध है। यह डील Amazon पर चल रही है। आइए iQOO Z10 5G की कीमत, डिस्काउंट डील और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स देखते हैं।
यह स्मार्टफोन भारत में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध है:
आईकू Z10 को 2000 रुपए के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यह डिस्काउंट ICICI बैंक कार्ड के साथ मिल रहा है। अलग-अलग बैंक कार्ड्स के हिसाब से अलग डिस्काउंट्स ऑफर्स दिए जाएंगे। इससे डिवाइस की शुरुआती कीमत घटकर 20000 रुपए के अंदर आ जाएगी।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे और 9 मिनट की सुपरहिट एक्शन-क्राइम थ्रिलर, जीते 18 अवॉर्ड, खलनायकी देख उड़ जाएंगे होश!
इसके अलावा, अगर आप अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करते हैं तो इस ऑफर के तहत भी आपको 20,500 रुपए तक की बड़ी बचत करने का मौका मिल रहा है। हालांकि, पूरा एक्सचेंज डिस्काउंट मिलना ज्यादा असंभव होता है, लेकिन कुछ न कुछ डिस्काउंट मिलना निश्चित है।
iQOO Z10 भारत में 6.67-इंच एमोलेड स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हुआ था। यहज 5G कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। इसमें एक 50MP Sony IMX 882 OIS प्राइमरी रियर कैमरा और 32MP का फ्रन्ट कैमरा है। यह फनटच ओएस 15 पर चलता है और इसमें दो साल के एंड्रॉइड अपडेट्स और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर से लैस है जिसे 12GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसमें एक 7300mAh की बड़ी बैटरी है जो 90W फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करती है।